Latest News

नायब सुबेदार प्रदीप कुमार के नेतृत्व में चार सदस्यीय दल गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय पहुंचा।


आर्मी रिक्रूटमेंट ऑफिस, लैंसडॉन की टीम नायब सुबेदार प्रदीप कुमार के नेतृत्व में चार सदस्यीय दल गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय पहुंचा। जहां एन.सी.सी. प्रभारी कैप्टन डा0 राकेश भूटियानी के नेतृत्व में एन.सी.सी. कैडेट्स ने दल का स्वागत किया।

रिपोर्ट  - अंजना भट्ट घिल्डियाल

आर्मी रिक्रूटमेंट ऑफिस, लैंसडॉन की टीम नायब सुबेदार प्रदीप कुमार के नेतृत्व में चार सदस्यीय दल गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय पहुंचा। जहां एन.सी.सी. प्रभारी कैप्टन डा0 राकेश भूटियानी के नेतृत्व में एन.सी.सी. कैडेट्स ने दल का स्वागत किया। इस अवसर पर जन्तु एवं पर्यावरण विज्ञान विभाग के सभागार में एन.सी.सी. कैडेट्स को संबोधित करते हुए नायब सुबेदार प्रदीप कुमार ने सेना में भर्ती संबंधी नियमों प्रक्रिया तथा एन.सी.सी. कोर्स से मिलने वाले लाभ तथा सेना व एन.सी.सी. में अनुशासन संबंधी जानकारी एन.सी.सी. कैडेट्स को दी। जिससे की एन.सी.सी. कैडेट्स भविष्य में इन जानकारियों से लाभ उठा सकें। इस अवसर पर हवलदार प्रहलाद पटेल, सत्यभामा, सीबीबीन के0बी0 ने एन.सी.सी. कैडेट्स को ट्रेनिंग संबंधित विभिन्न पहलुओं से अवगत कराते हुए उपस्थित एन.सी.सी. कैडेट्स द्वारा पुछे गये प्रश्नों के उत्तर देकर उन्हें प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर एन.सी.सी. कैडेट्स ने भर्ती संबंधित व एन.सी.सी. से संबंधित विभिन्न प्रश्नों को पूछ अपनी जिज्ञासा का समाधान व सरल ढ़ंग से पाया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समविश्वविद्यालय के एन.सी.सी. प्रभारी कैप्टन डॉ0 राकेश भूटियानी ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से जहां कैडेट्स को नई-नई जानकारियां उपलब्ध होती हैं वहीं एन.सी.सी. कैडेट्स द्वारा यूनिट के अधिकारियों से सीधे संवाद स्थापित करने का अवसर भी सहजता से उपलब्ध होता है जिससे एन.सी.सी. कैडेट्स में नई ऊर्जा व आत्मविश्वास का संचार होता है। इस अवसर पर 31वीं यू0के0 बटालियन एन0सी0सी0 के नायब सूबेदार संजय कुमार राणा ने टीम के सदस्यों द्वारा एन.सी.सी. कैडेट्स का मार्गदर्शन व प्रोत्साहन किए जाने के लिए यूनिट की तरफ से आभार व्यक्त किया तथा कहा कि इस प्रकार के आयोजन भविष्य में भी किए जाते रहेंगे जिससे कि एन.सी.सी. कैडेट्स का मार्गदर्शन होता रहे। टीम द्वारा समविश्वविद्यालय एन.सी.सी. कैडेट्स को सेना में भर्ती संबंधित व एन.सी.सी. नियमों से संबंधित विभिन्न पोस्टर व अन्य सामग्री टीम द्वारा उपलब्ध कराई गयी। कार्यक्रम में 100 से अधिक एन.सी.सी. कैडेट्स ने प्रतिभाग किया।

ADVERTISEMENT

Related Post