Latest News

नेहरू युवा केन्द्र हरिद्वार के तत्वाधान से जिला युवा संसद का कार्यक्रम वर्चुअली आयोजित किया


सयुंक्त राष्ट्र संघ व नेहरू युवा केन्द्र हरिद्वार के तत्वाधान से जिला युवा संसद का कार्यक्रम वर्चुअली आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अथिति के रूप में सयुंक्त राष्ट्र के अरुण सहदेव व विशिष्ट अतिथि के रूप में नेहरू युवा केन्द्र के राज्य निदेशक अपूर्व सिंदे उपस्थित रहे।

रिपोर्ट  - allnewsbharat.com

आज दिनांक 24 अक्टूबर 2020 को सयुंक्त राष्ट्र संघ व नेहरू युवा केन्द्र हरिद्वार के तत्वाधान से जिला युवा संसद का कार्यक्रम वर्चुअली आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अथिति के रूप में सयुंक्त राष्ट्र के अरुण सहदेव व विशिष्ट अतिथि के रूप में नेहरू युवा केन्द्र के राज्य निदेशक अपूर्व सिंदे उपस्थित रहे। कार्यक्रम में युवाओं को सत्ता पक्ष व विपक्ष की भूमिका से अवगत कराया गया एवम गंगा प्रदूषण, बेरोजगारी, व किसानों से संबंधित समस्याओं पर चर्चा की गई। जिला युवा संसद में प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए पूर्व IRS अधिकारी अरुण सहदेव ने कहा कि यह एक बेहद रचनात्मक कार्यक्रम है जिसके माध्यम से देश के युवाओं को संसदीय कार्यप्रणाली को नजदीक से समझने का अवसर प्राप्त होता है भारतीय लोकतंत्र में संसद जनता की सर्वोच्च प्रतिनिधि संस्था है। इसी माध्यम से आम लोगों की संप्रभुता को अभिव्यक्ति मिलती है। संसद ही इस बात का प्रमाण है कि हमारी राजनीतिक व्यवस्था में जनता सबसे ऊपर है, जनमत सर्वोपरि है। ‘संसदीय’ शब्द का अर्थ ही ऐसी लोकतंत्रात्मक राजनीतिक व्यवस्था है जहाँ सर्वोच्च शक्ति लोगों के प्रतिनिधियों के उस निकाय में निहित है जिसे ‘संसद’ कहते हैं। भारत के संविधान के अधीन संघीय विधानमंडल को ‘संसद’ कहा जाता है। यह वह धुरी है, जो देश के शासन की नींव है। भारतीय संसद राष्ट्रपति और दो सदनों—राज्यसभा और लोकसभा—से मिलकर बनती है।

Related Post