Latest News

उत्तर भारत में पांच डिग्री तक गिरेगा तापमान,पहाड़ों पर लगातार हो रही बर्फबारी


उत्तर भारत ठंड की चपेट आ गया है। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले दो-तीन दिनों में उत्तर भारत में रात के तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी।

रिपोर्ट  - allnewsbharat.com

उत्तर भारत ठंड की चपेट आ गया है। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले दो-तीन दिनों में उत्तर भारत में रात के तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। इसके अलवा पंजाब में ठंड का प्रकोप और बढ़ सकता है। हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर पश्चिम राजस्थान में भी ठंड की स्थिति बनी रहेगी। तापमान गिरने से उत्तर भारत के अधिकतर हिस्से में कोहरे का असर दिखने लगा है। मौसम विभाग ने कहा कि 16 से 18 दिसंबर के बीच की राज्यों में बारिश हो सकती है। दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान भी 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस वजह से दिल्ली में ठिठुरन बढ़ गई है। हालांकि दिन में धूप निकलने से थोड़ी राहत रही, लेकिन बर्फीली हवा के चलते ठंड महसूस की गई।

Related Post