Latest News

दुनिया भर के वैज्ञानिक व आम नागरिक चंद्रमा को देखकर अपनी समझ बढ़ा सकेंगे


किसी ऑर्बीटर द्वारा अब ली गई चंद्रमा की सबसे बढ़िया तस्वीरें, उसके अंधेरे हिस्से की पड़ताल, एक्सरे से तैयार की गई सतह की बनावट व नक्शे,ऐसा कई तरह का डाटा भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन(इसरो)ने बृहस्पतिवार को जारी किया।

रिपोर्ट  - allnewsbharat.com

किसी ऑर्बीटर द्वारा अब ली गई चंद्रमा की सबसे बढ़िया तस्वीरें, उसके अंधेरे हिस्से की पड़ताल, एक्सरे से तैयार की गई सतह की बनावट व नक्शे,ऐसा कई तरह का डाटा भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन(इसरो)ने बृहस्पतिवार को जारी किया।यह डाटा चंद्रयान-2 मिशन में चंद्रमा की परिक्रमा के लिए भेजे गए ऑर्बीटर द्वारा जुटाया गया।इसे पहले चरण का डाटा बताया जा रहा है,जिससे दुनिया भर के वैज्ञानिक व आम नागरिक चंद्रमा को देखकर अपनी समझ बढ़ा सकेंगे।भारत द्वारा 22 जुलाई 2019 को भेजे गए चंद्रयान -2 मिशन में शामिल यह ऑर्बीटर दो सितंबर 2019 से चंद्रमा की परिक्रमा कर रहा है।इसमें लगे 8 उपकरण चंद्रमा की सतह और वातावरण की बारे में 100 किलोमीटर ऊंचाई से निरंतर जानकारियां जमा कर रहे हैं और कई परीक्षण अंजाम दे रहे हैं।यह डाटा भारतीय अंतरिक्ष विज्ञान टाटा केंद्र व पोर्टल https://pradan.issdc.gov.in/pradan से भी इसे पढ़ा या डाउनलोड किया जा सकेगा।

Related Post