Latest News

चारधाम यात्रा, भ्रमण निरीक्षण कार्यक्रम के तहत गढ़वाल आयुक्त रविनाथ रमन आज को यमुनोत्री धाम पहुंचे।


जनपद उत्तरकाशी/चारधाम यात्रा, भ्रमण निरीक्षण कार्यक्रम के तहत गढ़वाल आयुक्त रविनाथ रमन आज रविवार को यमुनोत्री धाम पहुंचे। आयुक्त रमन, जिलाधिकारी उत्तरकाशी एवं संबंधित अधिकारियों के साथ पैदल रूट का स्थलीय निरीक्षण करते हुए यमुनोत्री धाम पहुंचा

रिपोर्ट  - à¤…ंजना भट्ट घिल्डियाल

पौड़ी/उत्तरकाशी/दिनांक 13 जून 2021, जनपद उत्तरकाशी/चारधाम यात्रा, भ्रमण निरीक्षण कार्यक्रम के तहत गढ़वाल आयुक्त रविनाथ रमन आज रविवार को यमुनोत्री धाम पहुंचे। आयुक्त रमन, जिलाधिकारी उत्तरकाशी एवं संबंधित अधिकारियों के साथ पैदल रूट का स्थलीय निरीक्षण करते हुए यमुनोत्री धाम पहुंचा, जहां उन्होंने मंदिर धाम परिसर का स्थलीय निरीक्षण किया। आयुक्त रमन ने कहा राज्य सरकार द्वारा जारी एसओपी का दोनों धाम यमुनोत्री व गंगोत्री में किस तरीके से परिपालन हो रहा है उसका निरीक्षण किया गया। कहा कि वर्तमान में चारधाम यात्रा बंद है, भविष्य में परिस्थिति अनुकूल होने पर सरकार यदि चारधाम यात्रा शुरू करती है तो उसकी अवस्थापना सुविधाओं का रेखीय विभागों के अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया गया। आयुक्त गढ़वाल रमन ने जानकीचट्टी से यमुनोत्री पैदल मार्ग एवं नव निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करते वस्तुस्थिति का जायजा लिया, कुछ कार्यो में कमी पाये जाने पर मौके पर उपस्थित सम्बंधित अधिकारियों तत्काल पूर्ण कराने के आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होने यमुनोत्री धाम परिसर में स्थपित सीसीटीवी कैमरे का निरीक्षण किया। सीसीटीवी कैमरे चालू हालात में पाए गए। क्षेत्र एवं धाम में जारी एसओपी का परिपालन सही पाया गया। यमुनोत्री पैदल मार्ग, मंदिर परिसर पर साफ सफाई व कूड़े का निस्तारण आदि व्यवस्थाएँ चाक चैबंद पायी गई, पैदल मार्ग पर बनाये गये शौचालयों में साफ व स्वच्छ पाए गए। बंडेलीगाड़ से ऊपर पैदल मार्ग का कुछ हिस्सा बीते दिन बारिश के कारण क्षतिग्रस्त होने पर, उक्त मार्ग को तत्काल ठीक करने के निर्देश ई.ई. को दिए। पैदल मार्ग चयनित स्थानों पर पेयजल आपूर्ति सुचारू पाये गये, जबकि दो पानी के टैंक में लीकेज होने से मौके पर उपस्थित अ0अ0 जल संस्थान को शीघ्र ठीक कराने के निर्देश दिये।

Related Post