Latest News

हाई कोर्ट द्वारा स्वामी परमानंद आश्रम को राहत, पुलिस प्रशासन हरिद्वार को आश्रम की सुरक्षा के निर्देश।


हरिद्वार के स्वामी परमानंद आश्रम को हाईकोर्ट ने बड़ी राहत देते हुए आश्रम को सुरक्षा प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। हाई कोर्ट में दाखिल याचिका में श्री पंचायती बड़ा अखाड़ा हरिद्वार पर आरोप लगाया गया कि उनकी संपत्ति को जबरन कबजाने की कोशिश की जा रही है।

रिपोर्ट  - à¤µà¤¿à¤•à¤¾à¤¸ शर्मा

हरिद्वार (विकास शर्मा ) 27 सितंबर हरिद्वार के स्वामी परमानंद आश्रम को हाईकोर्ट ने बड़ी राहत देते हुए आश्रम को सुरक्षा प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। हाई कोर्ट में दाखिल याचिका में श्री पंचायती बड़ा अखाड़ा हरिद्वार पर आरोप लगाया गया कि उनकी संपत्ति को जबरन कबजाने की कोशिश की जा रही है। हाईकोर्ट ने सोमवार को याचिका पर सुनवाई करते हुए एसएसपी हरिद्वार को निर्देश दिए कि परमानंद आश्रम की संपत्ति की और जानमाल की सुरक्षा की जाए। कोर्ट के सख्त रवैया के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। विदित हो इन दिनों स्वामी परमानंद आश्रम ट्रस्ट और और अखाड़े के बीच विवाद चल रहा है परमानंद आश्रम के ट्रस्टी जहां पूर्व की भांति इसे ट्रस्ट के द्वारा ही संचालित करना चाहते हैं। वही बड़ा अखाड़ा उदासीन वहां पर जबरन किसी महंत को मिटाना चाहता है। स्वामी परमानंद आश्रम के प्रबंधक शंकर पांडे ने बताया कि स्वामी परमानंद आश्रम महाराज जी के ब्रह्मलीन होने के पश्चात ट्रस्ट के द्वारा ही संचालित किया जा रहा है। लेकिन गंगा किनारे इस बेशकीमती आश्रम को हड़पने के लिए अखाड़ा काफी समय से इस पर दृष्टि जमाए हुए था। पूर्व में महामंडलेश्वर स्वामी श्यामसुंदर दास जी महाराज के संरक्षण में यह संस्था सामाजिक धार्मिक कार्यों का संपादक करते हुए सुचारू रूप से चलाई जा रही थी। लेकिन वर्तमान में अखाड़े की हठधर्मिता के कारण यहां विवाद पैदा हो गया है। इस विवाद के चलते श्री गरीबदास जी संप्रदाय के संत और ब्रह्मलीन महामंडलेश्वर स्वामी श्यामसुंदर दास शास्त्री के शिष्य स्वामी रवि देव शास्त्री ने परमानंद आश्रम समिति में महंत विवाद के कारण अपने ट्रस्टी पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने बताया कि हमारा ट्रस्ट इस तानाशाही के खिलाफ है और किसी भी रूप में हम अपने किसी भी महंत को नहीं बैठने देंगे।

Related Post