भारी वर्षा के चलते हैं तहसील लैंसडौन के अंतर्गत समखाल, में मलबा आने से 5 लोगों के दबने की सूचना


जनपद में भारी वर्षा के चलते हैं तहसील लैंसडौन के अंतर्गत समखाल, में प्रात करीब 10ः30 बजे मलबा आने से 5 लोगों के दबने की सूचना पर जिलाधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदंडे के निर्देशन पर तत्काल कार्रवाई करते हुए, उक्त स्थल पर राहत एवं बचाव कार्य जारी|

रिपोर्ट  - à¤…ंजना भट्ट घिल्डियाल

पौड़ी दिनांक 18 अक्टुबर, 2021, जनपद में भारी वर्षा के चलते हैं तहसील लैंसडौन के अंतर्गत समखाल, में प्रात करीब 10ः30 बजे मलबा आने से 5 लोगों के दबने की सूचना पर जिलाधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदंडे के निर्देशन पर तत्काल कार्रवाई करते हुए, उक्त स्थल पर राहत एवं बचाव कार्य जारी किया गया, मलबे में दबे लोगों को निकाला गया, जिनमें से दो मामूली घायल को उपचार हेतु बेस अस्पताल कोटद्वार में रेफर किया गया, जबकि तीन लोग की मृत्यु हो गई है। जिलाधिकारी डॉ जोगदंडे मौसम विभाग के अलर्ट के बाद व जनपद में लगातार हो रही बारिश को देखते हुये लगातार मानिटिरिंग कर रहे हैं। जिलाधिकारी ने जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र पहुंचकर जनपद में हो रही बारिश की घटनाओं की जानकारी जुटाकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डेै आपदा कंट्रोल रूम पौड़ी से समस्त एसडीएम व लोक निर्माण विभाग सहित अन्य अधिकारियों से जनपद में लगातार हो रही भारी वर्षा से हुई क्षति की पल-पल की जानकारी ले रहे हैं। साथ ही आपदा कंट्रोल रूम में तैनात कर्मचारी भी सम्बंधित अधिकारियों से घटनाक्रम की जानकारी जुटाने में लगे हैं। तहसील लैंसडाउन के अंतर्गत समखाल क्षेत्र में निर्माण कार्य को लेकर वहां पर मौजूद मजदूर टेंट में रुके हुए थे भारी बारिश के कारण खेत से मलवा टेंट के ऊपर आने से 5 लोग मलवे में दब गए, जिन्हें तत्काल रेस्क्यू कार्य कर निकाला गया है, जिनमें से दो मामूली घायल को कोटद्वार बेस अस्पताल के लिए रेफर किया गया, मौके पर उप राजस्व निरीक्षक सहित अधिकारी, कार्मिक एवं ग्रामीण मौजूद है। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को मृतकों की पंचनामा कर, पोस्टमार्टम कराने के निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी डॉ. जोगदण्डे ने कहा कि आज सुबह से लगातार हो रही बारिश से 01ः00 बजे तक प्राप्त जानकारी के अनुसार लैंसडाउन क्षेत्र में 40-45 मिली मीटर वर्षा हुई है तथा जनपद में 29 मिली मीटर वर्षा हुई है। उन्होंने कहा कि प्राप्त जानकारी के अनुसार लैंसडाउन के अंतर्गत समखाल के समीप निमार्ण कार्य कर रहे 05 मजदूर टेंट लगाकर रह रहे थे, भारी वर्षा के चलते भूस्खलन होने से मजदूर दब गए, जिसमे से 03 महिला मजदूरों की मृत्यु तथा 02 पुरुष मजदूर घायल हो गए। घायल मजदूरों को तत्काल अस्पताल उपचार के लिए भेज दिए गए हैं।

Related Post