Latest News

तीज महोत्सव का आयोजन किया |


तीज महोत्सव के अवसर पर शंकर आश्रम स्थित होटल में महिलाओं ने एकत्र होकर रंगारंग प्रस्तुतियां व सांस्कृतिक कार्यक्रमों से समा बांधा। महिलाओं ने गीत संगीत व झूले का आनन्द उठाते हुए तीज महोत्सव की महत्ता को दर्शाया। इस अवसर पर मेयर अनिता शर्मा ने कहा कि महिलाओं की सांस्कृतिक व धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेने से महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ता है।

रिपोर्ट  - 

तीज महोत्सव का आयोजन किया हरिद्वार, 2 अगस्त। तीज महोत्सव के अवसर पर शंकर आश्रम स्थित होटल में महिलाओं ने एकत्र होकर रंगारंग प्रस्तुतियां व सांस्कृतिक कार्यक्रमों से समा बांधा। महिलाओं ने गीत संगीत व झूले का आनन्द उठाते हुए तीज महोत्सव की महत्ता को दर्शाया। इस अवसर पर मेयर अनिता शर्मा ने कहा कि महिलाओं की सांस्कृतिक व धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेने से महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक क्षेत्र में महिलाएं अपना नाम रोशन कर रही हैं। तीज महोत्सव हिंदू संस्कृति को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि महिलाएं बढ़चढ़ कर धार्मिक गतिविधियों में प्रतिभाग करें। आत्मनिर्भरता की और अग्रसर करने में महिलाओं को समाज को अपना योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षित महिलाएं राष्ट्र की प्रगति में अपना योगदान दे सकती हैं। सांस्कृतिक एवं फैशन शो की मुख्य जज मानसी यादव ने बताया कि महिलाओं द्वारा डांस, फैशन शो के अलावा मेहंदी दर्शाने में मुख्य रूप से अपनी कला का प्रदर्शन बेहतर तरीके से दिखाया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक क्षेत्र में महिलाएं अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। तीज महोत्सव महिलाओं की खुशी व प्रसन्नता को दिखाने का पर्व है। कार्यक्रम संयोजिका शालू आहूजा ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकारें भी लगातार बेहतर प्रयास कर रही हैं। शिक्षा के क्षेत्र में महिलाएं बढ़चढ़ कर अपना योगदान दे रही हैं। इस तरह के कार्यक्रमों द्वारा समाज को एक अच्छा संदेश पहुंचता है एवमं महिलाओं की बेहतर स्थिति को दर्शाने का माध्यम भी मिल जाता है। उन्होंने कहा कि घरेलू महिलाएं भी अपने परिवारों का संरक्षण करने में बेहतर कार्य कर रही हैं। रश्मि मिश्रा ने बताया कि तीज महोत्सव कार्यक्रम में महिलाओं ने मनमोहक प्रस्तुतियां देकर सभी का मनमोह लिया। तीज महोत्सव में नृत्य, फैशन शो, तीज क्वीन आदि कार्यक्रमों को बेहतर तरीके से प्रस्तुत किया गया। हिना दुआ फैशन शो की विजेता चुनी गयी। रीतु पाल तीज क्वीन, दीपमाला कौशिक नृत्य प्रतियोगिता की विजेता रही। विजयी प्रतिभागियों को पुरूस्कार देकर सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर तृप्ति खण्डूजा, गरिमा अग्रवाल, हिना दुआ, लवली वर्मा, आशा वालिया, टिमसी खुराना, रीतु आहूजा, सोनिया अरोड़ा, निधि चथरथ, नीतु सिद्धि, अलका अरोड़ा आदि उपस्थित रही।

Related Post