Latest News

ओडिशा और राजस्थान में भारी बारिश से लोग बेहाल, वडोदरा में हालात अब सामान्य


न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली ओडिशा और राजस्थान में भारी बारिश के बाद जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है, वहीं गुजरात के बारिश प्रभावित वडोदरा शहर में विश्वमित्री नदी के जलस्तर में शुक्रवार को गिरावट के बाद हालात सामान्य हो रहे हैं। गुजरात के वडोदरा और आसपास के क्षेत्रों से 5,700 से अधिक लोगों को बाहर निकाला गया है। ये सारे इलाके बाढ़ की चपेट में हैं। राज्य के अधिकारियों ने कहा कि अहमदाबाद और सूरत के बाद राज्य के तीसरे सबसे बड़े शहर वडोदरा में बारिश से संबंधित घटनाओं में छह लोगों की मौत हुई है। यहां 24 घंटे में लगभग 500 मिमी बारिश होने से कई इलाके जलमग्न हैं। बाढ़ के पानी के साथ मध्यम आकार के सात मगरमच्छ वडोदरा के आवासीय क्षेत्रों में पहुंच गए, जिन्हें वन विभाग के अधिकारियों ने दो दिनों के भीतर पकड़ लिया।

रिपोर्ट  - 

ओडिशा और राजस्थान में भारी बारिश के बाद जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है, वहीं गुजरात के बारिश प्रभावित वडोदरा शहर में विश्वमित्री नदी के जलस्तर में शुक्रवार को गिरावट के बाद हालात सामान्य हो रहे हैं। गुजरात के वडोदरा और आसपास के क्षेत्रों से 5,700 से अधिक लोगों को बाहर निकाला गया है। ये सारे इलाके बाढ़ की चपेट में हैं। राज्य के अधिकारियों ने कहा कि अहमदाबाद और सूरत के बाद राज्य के तीसरे सबसे बड़े शहर वडोदरा में बारिश से संबंधित घटनाओं में छह लोगों की मौत हुई है। यहां 24 घंटे में लगभग 500 मिमी बारिश होने से कई इलाके जलमग्न हैं। बाढ़ के पानी के साथ मध्यम आकार के सात मगरमच्छ वडोदरा के आवासीय क्षेत्रों में पहुंच गए, जिन्हें वन विभाग के अधिकारियों ने दो दिनों के भीतर पकड़ लिया।

Related Post