Latest News

रुद्रप्रयाग में 2022 में अपने मताधिकार का प्रयोग अनिवार्य


सभी जनपद वासियों से विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 में अपने मताधिकार का प्रयोग अनिवार्य रूप से करने के लिए लगातार प्रचार-प्रसार करते हुए लोगों को जागरुक करते हुए निर्वाचन हेतु प्रेरित किया जा रहा है|

रिपोर्ट  - à¤…ंजना भट्ट घिल्डियाल

रुद्रप्रयाग 24 जनवरी, 2022, जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी मनुज गोयल के निर्देशन में स्वीप टीम द्वारा जनपद की दोनों विधान सभाओं में सभी जनपद वासियों से विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 में अपने मताधिकार का प्रयोग अनिवार्य रूप से करने के लिए लगातार प्रचार-प्रसार करते हुए लोगों को जागरुक करते हुए निर्वाचन हेतु प्रेरित किया जा रहा है, ताकि चुनावी महापर्व में सभी की सहभागिता सुनिश्चित हो सके। जनपद के दोनों विधानसभा क्षेत्रों के स्वीप टीम एवं ई.एल.सी. समन्वयकों द्वारा उनके विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों के घर जाकर मतदाता जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके अलावा विभिन्न स्लोगन, पेंटिंग व रंगोली के माध्यम से लोगों को मतदान हेतु जागरुक किया जा रहा है। स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन कर विधान सभा निर्वाचन में सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु प्रेरित किया जा रहा है। राजकीय बालिका इंटर काॅलेज रुद्रप्रयाग में भाषण, निबंध व स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वहीं स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत राजकीय बालिका इंटरमीडिएट काॅलेज अगस्त्यमुनि व राजकीय इंटरमीडिएट काॅलेज जाखाल में भी पत्र लेखन, निबंध व अन्य माध्यमों से स्थानीय लोगों को मतदान करने हेतु प्रेरित किया गया। इसके साथ ही 25 जनवरी (मंगलवार)े को 12वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर विकास भवन में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिससे विधान सभा निर्वाचन में सभी की सहभागिता सुनिश्चित की जा सके।

Related Post