Latest News

रुद्रप्रयाग जनपद की दोनों विधान सभाओं की 343 पोलिंग पार्टियों रवाना


जनपद की दोनों विधान सभाओं हेतु नामित पुलिस प्रेक्षक डाॅ. मनोज कुमार शर्मा, जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी मनुज गोयल एवं पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल की मौजूदगी में पोलिंग पार्टियों को उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया|

रिपोर्ट  - à¤…ंजना भट्ट घिल्डियाल

रुद्रप्रयाग 13 फरवरी, 2022, विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपादित कराने के लिए जनपद की दोनों विधान सभाओं की 343 पोलिंग पार्टियों को बहुउद्देश्यीय क्रीड़ा परिसर अगस्त्यमुनि से भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जनपद की दोनों विधान सभाओं हेतु नामित पुलिस प्रेक्षक डाॅ. मनोज कुमार शर्मा, जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी मनुज गोयल एवं पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल की मौजूदगी में पोलिंग पार्टियों को उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया। अगस्त्यमुनि क्रीड़ा परिसर से विधान सभा केदारनाथ की 162 पोलिंग पार्टियों तथा विधान सभा रुद्रप्रयाग की 181 पोलिंग पार्टियों को ईवीएम मशीन उपलब्ध कराए जाने के लिए जनपद की दोनों विधान सभा हेतु नामित सामान्य प्रेक्षक डाॅ. जे. बालाजी की निगरानी में प्रातः 06 बजे स्ट्रंग रूम खोला गया तथा ईवीएम मशीनों को कड़ी सुरक्षा के बीच निकाली गई। निर्वाचन सामग्री वितरण किए जाने हेतु रिटर्निंग आॅफिसर केदारनाथ एवं रिटर्निंग आॅफिसर रुद्रप्रयाग की ओर से पृथक-पृथक काउंटर बनाए गए जिसमें रवाना की गई पोलिंग पार्टियों को निर्वाचन सामग्री, ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनें उपलब्ध कराई गई। पोलिंग पार्टियों को सुरक्षा बलों के साथ उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

Related Post