Latest News

हरिद्वार से चली पदयात्रा पहुँची बाबा दूधेश्वर नाथ, संत समाज धर्म की लड़ाई में यति नरसिंहानंद गिरी के साथ-श्रीमहंत नारायण गिरी


शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी की रिहाई के लिये सर्वानन्द घाट से 27 फरवरी 2022 को चला पदयात्रियों का काफिला आज ग़ाज़ियाबाद में श्रीदुधेश्वरनाथ मठ पहुँचा जहाँ पदयात्रियों ने महादेव की पूजा अर्चना करके श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता व मंत्री श्रीमहंत स्वामी नारायण गिरी जी का आशीर्वाद लिया।

रिपोर्ट  - allnewsbharat.com

शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी की रिहाई के लिये सर्वानन्द घाट से 27 फरवरी 2022 को चला पदयात्रियों का काफिला आज ग़ाज़ियाबाद में श्रीदुधेश्वरनाथ मठ पहुँचा जहाँ पदयात्रियों ने महादेव की पूजा अर्चना करके श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता व मंत्री श्रीमहंत स्वामी नारायण गिरी का आशीर्वाद लिया। श्रीदुधेश्वरनाथ मठ पहुँचने से पहले अमर बलिदानी मेजर आशाराम त्यागी सेवा संस्थान व अखिल भारतीय त्यागी ब्राह्मण सभा के नीरज त्यागी,अक्षय त्यागी,सेवाराम त्यागी,संजय त्यागी,बिजेंद्र त्यागी,मुकेश त्यागी,नरेंद्र त्यागी,अजय त्यागी,मास्टर ब्रह्मदत्त त्यागी,लोकेश त्यागी सोनू,सतेंद्र त्यागी,राजीव त्यागी तथा अन्य ने स्वागत किया और समर्थन किया।पदयात्रियों का गाज़ियाबाद में जगह जगह स्वागत और समर्थन किया गया। पदयात्रियों को आशीर्वाद देते हुए श्रीमहंत नारायण गिरी ने कहा कि इन सन्तो ने एक उदाहरण प्रस्तुत किया है।हम सभी संत धर्म की इस लड़ाई में महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी के साथ हैं।जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी जी को इस तरह जेल में रखा जाना दुर्भाग्यपूर्ण है।हम सभी उनके सम्मान के लिये जो भी कुछ सम्भव है,वो करेंगे।

Related Post