Latest News

अयोध्‍या राम मंद‍िर की तर्ज पर श्रीलंका में बनेगा सीता मंद‍िर, अशोक वाटिका में हुआ चरण पादुका का पूजन


रामनगरी में बन रहे राम मंदिर की भव्यता व दिव्यता का बखान देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी हो रहा है। गत दिनों श्रीलंका पहुंचे एक भारतीय प्रतिनिधि मंडल के समक्ष वहां के विशिष्ट लोगों ने अयोध्या में बन रहे राम मंदिर की तर्ज पर श्रीलंका में सीता मंदिर के निर्माण का संकल्प व्यक्त किया।

रिपोर्ट  - allnewsbharat.com

रामनगरी में बन रहे राम मंदिर की भव्यता व दिव्यता का बखान देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी हो रहा है। गत दिनों श्रीलंका पहुंचे एक भारतीय प्रतिनिधि मंडल के समक्ष वहां के विशिष्ट लोगों ने अयोध्या में बन रहे राम मंदिर की तर्ज पर श्रीलंका में सीता मंदिर के निर्माण का संकल्प व्यक्त किया। भारतवासियों से इसके लिए सहयोग भी मांगा गया है। यह सब श्रीलंका की उस अशोक वाटिका परिसर में हुआ, जहां त्रेतायुग में वनवास के दौरान मां सीता ने समय व्यतीत किया था। इस परिसर को भव्यता व दिव्यता प्रदान करने पर चर्चा हुई।श्रीलंका में अशोक वाटिका सीता एलिया के नाम विख्यात है।भारत से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सहयोगी संगठन राष्ट्रीय कवि संगम का 21 सदस्यीय दल लंका गया था। श्रीलंका से अयोध्या के लिए काव्य यात्रा भी शुरू हुई। इससे पहले अयोध्या से पहुंची भगवान रामजी की पादुका का विधिवत पूजन-अर्चन हुआ। इस दौरान श्रीलंका के पूर्व शिक्षा मंत्री एवं सांसद राधाकृष्णन ने कहा कि हम भारत के लोगों से आग्रह करते हैं कि वे अधिक अधिक संख्या में अशोक वाटिका आएं। साथ ही मिल कर अशोक वाटिका मंदिर को भव्य बनाएंगे।

Related Post