Latest News

पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित


महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार के तत्वधान में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि सुभाष घाट स्थित कार्यालय पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी स्वभाव से गंभीर प्रवृत्ति के इंसान थे। स्वर्गीय राजीव गांधी को आधुनिक भारत का निर्माता भी कहा जाता है वह तुरंत निर्णय लेने वाले इंसान थे।

रिपोर्ट  - allnewsbharat.com

आज महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार के तत्वधान में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि सुभाष घाट स्थित कार्यालय पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी स्वभाव से गंभीर प्रवृत्ति के इंसान थे। स्वर्गीय राजीव गांधी को आधुनिक भारत का निर्माता भी कहा जाता है वह तुरंत निर्णय लेने वाले इंसान थे। स्वर्गीय राजीव गांधी भारत को दुनिया की सर्वोच्च तकनीक से परिपूर्ण देश के रूप में देखना चाहते थे परंतु उनकी लगन व कार्यशैली से खिन्न होकर काल के क्रूर हाथों ने उन्हें हमसे छीन लिया। प्रदेश महासचिव ओ पी चौहान ने कहा कि 21वीं सदी के भारत के निर्माण का संकल्प स्वर्गीय राजीव गांधी ने कंप्यूटर प्रणाली लागू करके लिया तथा महिलाओं को 33% का आरक्षण दिया, हर हाथ को काम देने का संकल्प राजीव गांधी ने लिया उसको उन्होंने पूरा करके भी दिखाया।जो पैसा जिसका है उसी के खाते में सीधे देने का भी प्रयास किया जिसमें उन्हें सफलता मिली अब भी उनकी नीतियों से देश चल रहा है। नगर ज्वालापुर अध्यक्ष यशवंत सैनी व कनखल ब्लाक अध्यक्ष शुभम अग्रवाल ने कहा कि आज जो हालात देश के हैं।देश की अर्थव्यवस्था गर्त में जा रही है यदि आज स्वर्गीय राजीव गांधी होते तो वर्तमान समय में भी देश की अर्थव्यवस्था चौपट ना होती।हम आज भी और आगे भी आत्मनिर्भर होते।महिला जिला अध्यक्ष विमला पांडे ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर के लिए तथा महिलाओं को 33% का आरक्षण करने का जो कार्य स्वर्गीय राजीव गांधी ने किया है वह युगों युगों तक याद किए जाएंगे। ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश प्रधान,आशीष शर्मा,हरद्वारी लाल,सतेंद्र वशिष्ठ,ओमप्रकाश शर्मा,गुलबीर सिंह ने कहा कि आज हम शपथ लेते हैं कि स्वर्गीय राजीव गांधी के बताए रास्ते पर चलेंगे तथा अन्य कांग्रेसजनों को भी प्रेरित करेंगे उनके लिए यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

Related Post