Latest News

रासेयो ने किया योग जागरूकता रैली का आयोजन


काॅलेज के आन्तरिक गुणवत्ता प्रकोष्ठ व राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई द्वारा ‘आजादी के अमृत महोत्सव’ एवं अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 2022 हेतु लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से आज एक जागरूकता रैली का आयोजन काॅलेज से गोविन्दपुरी, चन्द्राचार्य चौक से होते हुए मुख्य मार्ग से काॅलेज तक निकाली गयी।

रिपोर्ट  - allnewsbharat.com

हरिद्वार 01 जून, 2022। काॅलेज के आन्तरिक गुणवत्ता प्रकोष्ठ व राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई द्वारा ‘आजादी के अमृत महोत्सव’ एवं अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 2022 हेतु लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से आज एक जागरूकता रैली का आयोजन काॅलेज से गोविन्दपुरी, चन्द्राचार्य चौक से होते हुए मुख्य मार्ग से काॅलेज तक निकाली गयी। योग जागरूकता हेतु निकाली गई इस रैली का शुभारम्भ करते हुए काॅलेज के प्राचार्य डाॅ. सुनील कुमार बत्रा द्वारा बताया गया कि योग द्वारा स्वस्थ जीवन पाया जा सकता है और स्वस्थ जीवन ही एक प्रगतिशील समाज का आधार है। उन्होंने जागरूकता रैली में प्रतिभाग कर रहे समस्त स्वयंसेवियों , छात्र छात्राओं का आह्वान करते हुए कहा कि देश व समाज की सेवा हेतु सभी का स्वस्थ होना आवश्यक है। योग जागरूकता रैली के संयोजक डाॅ. जगदीश चन्द्र आर्य ने छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि योग वर्तमान में युवा कौशल हेतु आवश्यक है क्योंकि यह एकाग्रता का विस्तार करता है। साथ ही चिन्तनशीलता में वृद्धि करता है। कार्यक्रम अधिकारी, राष्ट्रीय सेवा योजना डाॅ. सुषमा नयाल एवं डाॅ. विजय शर्मा के दिशा-निर्देशन में रैली का सफल आयोजन किया गया। जागरूकता रैली में डाॅ. मन मोहन गुप्ता, डाॅ. संजय कुमार माहेश्वरी डाॅ. शिव कुमार चौहान, डाॅ. मनोज सोही, डाॅ. प्रज्ञा जोशी, विनीत सक्सेना, अंकित अग्रवाल, दिव्यांश शर्मा, डाॅ. रीना मिश्रा, डाॅ. अमिता मल्होत्रा, विवेक मित्तल, डाॅ. सुगन्धा वर्मा रा.से.यो. के स्वयंसेवक, छात्र विशाल बंसल, गौरव बंसल, हर्ष प्रजापति, माहिम, शबा, अर्शिका, पूजा, वन्दना, स्नेहा शर्मा, कोमल, शिखा, सोनिया, सलोनी आदि छात्र-छात्राऐं सम्मिलित रहीं

Related Post