Latest News

शुरू किया हर हाथ तिरंगा अभियान


यात्रा का आरम्भ 12बजे भगतसिंह चौक से चंद्राचार्य चौक होती हुई ऋषिकुल चौक से वापस भगत सिंह चौक पर समापन हुई। इस यात्रा में आप पार्टी के समस्त पधाधिकारी और कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

रिपोर्ट  - allnewsbharat.com

आम आदमी पार्टी हरिद्वार द्वारा आजादी की 75वी वर्षगांठ के उपलक्ष में 101 फिट तिरंगे के साथ निकाला पैदल मार्च। आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष में 4 अगस्त 2022 को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अभियान दिल्ली से शुरू किया 'हर हाथ तिरंगा'। आज उसी अभियान के तहत हरिद्वार में जिलाध्यक्ष संजय सैनी एवं कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा हेमा भण्डारी के नेतृत्व में 101 फुट तिरंगे के साथ रैली का आयोजन किया गया। यात्रा का आरम्भ 12बजे भगतसिंह चौक से चंद्राचार्य चौक होती हुई ऋषिकुल चौक से वापस भगत सिंह चौक पर समापन हुई। इस यात्रा में आप पार्टी के समस्त पधाधिकारी और कार्यकर्त्ता मौजूद रहे। आम आदमी पार्टी की कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा हेमा भण्डारी ने कहा कि आजादी की 75 वी वर्षगांठ पर जिस तरह दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा 500 बड़े तिरंगे लगाने का संकल्प लिया गया है और तिरंगों की देखरेख के लिये समितियों का गठन कर 1एक हजार वोलेंटियरस तैयार करने की बात कही तो हमे भी उत्तराखंड सरकार को भी दिल्ली के मुख्यमंत्री से सीख लेकर ऐसे वोलेंटियर तैयार करने चाहिए जो केवल उत्तराखंड की तरक्की के लिये सोचे। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारे देश की आन बान और शान है और तिरंगे का सम्मान करना हम सब का कर्तव्य है।

Related Post