Latest News

भर्ती घोटाले को लेकर राज्य सरकार के विरोध में हरिद्वार महानगर कांग्रेस कमेटी का विरोध धरना प्रदर्शन।


हरिद्वार नगरी में भर्ती घोटाले के खिलाफ महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा राज्य की भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदेश महासचिव डॉ संजय पालीवाल ने कहा कि आज प्रदेश में युवाओं के साथ धोखा किया जा रहा है। उनसे नौकरियों में भर्ती के लिए 15-15 लाख रुपये में हल किये हुए प्रश्नपत्र देकर योग्य युवाओं का भविष्य बर्बाद किया जा रहा है।

रिपोर्ट  - à¤µà¤¿à¤•à¤¾à¤¸ शर्मा

हरिद्वार 21 अगस्त (विकास शर्मा) हरिद्वार नगरी में भर्ती घोटाले के खिलाफ महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा राज्य की भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदेश महासचिव डॉ संजय पालीवाल ने कहा कि आज प्रदेश में युवाओं के साथ धोखा किया जा रहा है। उनसे नौकरियों में भर्ती के लिए 15-15 लाख रुपये में हल किये हुए प्रश्नपत्र देकर योग्य युवाओं का भविष्य बर्बाद किया जा रहा है। महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि उत्तराखंड सरकार युवा विरोधी है। योग्य युवाओं के साथ धोखा कर के अयोग्य बेरोजगारों को पर्दे के पीछे से 15- 15 लाख रुपये लेकर भर्ती किया जा रहा है। आरोप लगाया कि इसमें सरकार के विभागीय सचिव और मंत्री शामिल हैं। प्रदेश महासचिव अनिल भास्कर ने कहा कि चुनाव में यह सरकार 2 करोड़ युवाओं को प्रतिवर्ष रोजगार देने की बात कर रही थी परंतु इसके विपरीत युवाओं का भवष्यि बर्बाद करके स्वयं सरकार योग्य बेरोजगारों का भविष्य खुले आम बेच रही है। इसके पीछे सीधे-सीधे सरकार का हाथ है। इसकी जांच होनी चाहिए तथा दोषियों को जेल की सलाखों के पीछे होना चाहिए। महिला जिलाध्यक्ष विमला पांडे तथा पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रदीप चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। वर्तमान में यह भ्रष्ट नेताओं और अफसरों की सरकार है।

Related Post