Latest News

त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2022 के मतदान के सफल सम्पादनार्थ पोलिंग पार्टियों की रवानगी


त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2022 के मतदान के सफल सम्पादनार्थ पोलिंग पार्टियों की रवानगी, सम्बन्धित मतदान केन्द्र/मतदान स्थल की ओर की गयी।

रिपोर्ट  - allnewsbharat.com

हरिद्वार: जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी(पं0) विनय शंकर पाण्डेय के निर्देर्शों के क्रम में रविवार को मुख्य विकास अधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी(पं0) प्रतीक जैन, अपर जिलाधिकारी(वित्त एवं राजस्व)/नोडल अधिकारी/कार्मिक व्यवस्था बीर सिंह बुदियाल की उपस्थिति एवं निगरानी में 26 सितम्बर, 2022 को होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2022 के मतदान के सफल सम्पादनार्थ पोलिंग पार्टियों की रवानगी, सम्बन्धित मतदान केन्द्र/मतदान स्थल की ओर की गयी। मतदान कार्मिक, प्रातः से ही, बनाई गयी व्यवस्था के तहत, निर्धारित अपने-अपने काउण्टर पर उपस्थिति दर्ज कराते हुये मतदान से सम्बन्धित सामग्री प्राप्त करने के पश्चात अपने तैनाती स्थल की ओर रवाना हुये।

Related Post