Latest News

मुख्यमंत्री से रं कल्याण संस्था के प्रतिनिधियों ने भेंट कर उनके समक्ष क्षेत्र के विकास कार्यों से सम्बंधित माँगे रखी।


मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी पिथौरागढ़ को निर्देश दिये कि जनपद पिथौरागढ़ में भारी बारिश की वजह से दारमा, व्यास व चौदास क्षेत्र के मोटर मार्ग बन्द होने के कारण तीनों घाटियों के गाँव वासियों के लिये खाघान्न आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

रिपोर्ट  - allnewsbharat.com

देहरादून 18 सितंबर, 2021, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रं कल्याण संस्था के प्रतिनिधियों ने भेंट कर उनके समक्ष क्षेत्र के विकास कार्यों से सम्बंधित माँगे रखी। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी पिथौरागढ़ को निर्देश दिये कि जनपद पिथौरागढ़ में भारी बारिश की वजह से दारमा, व्यास व चौदास क्षेत्र के मोटर मार्ग बन्द होने के कारण तीनों घाटियों के गाँव वासियों के लिये खाघान्न आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री ने दारमा, व्यास व चौदास क्षेत्र में पैदल एवं मोटर मार्ग को सुचारू करने के साथ ही क्षेत्र में हैली सेवा द्वारा आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश जिलाधिकारी को दिये। मुख्यमंत्री से मुलाक़ात करने वालों में भवान सिंह मोनाल, डॉ. विक्रम सिंह रोकली, हितेन्द्र सिंह ह्यांकी आदि शामिल थे।

Related Post