Latest News

स्वरोजगार से जुड़ी महिलाओं से चर्चा करते हुए शिविर का उद्देश्य बताया।


मुख्य विकास अधिकारी आर्य ने समूहों की स्वरोजगार से जुड़ी महिलाओं से चर्चा करते हुए शिविर का उद्देश्य बताया। कहा कि स्वयं सहायता समूह के माध्यम से लोग स्वरोजगार अपनाकर अपनी आर्थिक कर सकते हैं।

रिपोर्ट  - à¤…ंजना भट्ट घिल्डियाल

पौड़ी दिनांक 23 सितम्बर, 2021, एन.आर.एल.एम. दिवस के उपलक्ष में मुख्य विकास अधिकारी पौड़ी प्रशान्त कुमार आर्य की अध्यक्षता में आज विकास खण्ड पोखड़ा के अन्तर्गत राजकीय आई.टी.आई. परिसर पोखड़ा में स्वरोजगार कैंप का आयोजन किया गया। मुख्य विकास अधिकारी आर्य ने समूहों की स्वरोजगार से जुड़ी महिलाओं से चर्चा करते हुए शिविर का उद्देश्य बताया। कहा कि स्वयं सहायता समूह के माध्यम से लोग स्वरोजगार अपनाकर अपनी आर्थिक कर सकते हैं। आयोजित स्वरोजगार शिविर में डे-एन.आर.एल.एम. योजनान्तर्गत 22 स्वयं सहायता समूहों की सी.सी.एल.(कैश क्रेडिट लिमिट) बनावाने हेतु आवेदन पत्र तैयार किये गये। शिविर में मुख्य विकास अधिकारी, ब्लॉक प्रमुख, एल.डी.एम. के द्वारा 11 स्वयं सहायता समूहों को 46 लाख के सी0सी0एल0 ऋण स्वीकृति पत्र वितरित कियेे गये। जबकि सम्बन्धित बैंको द्वारा 10 स्वयं सहायता समूहों के आवेदन स्वीकृत किये गये। शिविर में उद्योग, उद्यान, कृषि, ग्राम्य विकास, एन.आर.एल.एम., पशुपालन, सहकारिता, समाज कल्याण, डेयरी विकास, राजकीय आई.टी.आई. प्रधानाचार्य, ग्रामीण वित समन्वयक उपासक आदि विभागों के विभागीय अधिकारियों/प्रतिनिधि द्वारा विभिन्न विभागों में संचालित स्वरोजगारपरक योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी। ब्लॉक प्रमुख पोखड़ा प्रीति देवी द्वारा जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए शिविर में उपस्थित कृषकों एवं स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं से अपील की गयी कि सरकार की स्वरोजगार सम्बन्धी महत्वपूर्ण योजनाओं में अवश्य पंजीकरण कराये एवं स्वरोजगार अपनाकर कृषि, पशुपालन, उद्यान, उद्योग आदि के क्रिया कलापों पर विशेष कार्य कर योजनाओं का लाभ उठाऐं।

Related Post