Latest News

हरिद्वार रुड़की के किसानों का लखीमपुर खीरी कांड को लेकर जबरदस्त आक्रोश बहादराबाद टोल प्लाजा पर धरना।


अक्टूबर हरिद्वार के किसानों में लखीमपुर खीरी कांड को लेकर जबरदस्त आक्रोश है। वहीं कांग्रेस समेत कई सियासी दलों ने भी मोर्चा खोल दिया है। हरिद्वार से लेकर रूड़की तक प्रदर्शन किये जा रहे हैं।

रिपोर्ट  - allnewsbharat.com

हरिद्वार (विकास शर्मा) 4 अक्टूबर हरिद्वार के किसानों में लखीमपुर खीरी कांड को लेकर जबरदस्त आक्रोश है। वहीं कांग्रेस समेत कई सियासी दलों ने भी मोर्चा खोल दिया है। हरिद्वार से लेकर रूड़की तक प्रदर्शन किये जा रहे हैं। वहीं बहादराबाद टोल प्लाजा पर किसान धरना दे रहे हैं। इसके अलावा केंद्र सरकार एवं मंत्रियों का पुतला दहन भी किये जाने का कार्यक्रम है। टोल प्लाजा पर पुतला दहन भी किया जा रहा है। हरिद्वार में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के निर्देश पर महानगर कांग्रेस द्वारा केंद्र सरकार का पुतला दहन कर विरोध प्रकट किया जाएगा। प्रदेश मिडिया प्रभारी जरीता, प्रदेश प्रवक्ता गरिमा दसौनी दोपहर 12 बजे प्रेस क्लब सभागार में प्रेस वार्ता करेगी। जाट महासभा अध्यक्ष चौधरी देवपाल राठी ने बताया कि भगत सिंह चौक पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। उधर, नारसन कस्बे में भारतीय किसान यूनियन की ओर से नारसन में प्रदर्शन किया जा रहा है। गढ़वाल मंडल महामंत्री अरविंद राठी ने कहा कि किसानों पर भाजपा सरकार लगातार शोषण करने में लगी है और इस तरह के घटनाक्रम करा कर किसानों को घर में बंद कर देश को बेचने की तैयारी कर रही है। जिसे भाकियू बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगा। लखीमपुर खीरी में किए गए घटनाक्रम को किसान किसी भी हालात में नहीं भुला पाएगा।

Related Post