Latest News

कन्या पूजन व वैदिक अनुष्ठान के साथ गायत्री पूजन का समापन


9 दिनों तक चले वैदिक अनुष्ठान का आज समापन पूरी विधि-विधान के साथ किया गया, जिसमें गायत्री की उपासना की गई। स्वामी जी एवं आचार्य ने सभी कन्याओं के चरण धोकर उन्हें प्रसाद के रूप में भोजन करवाया और सभी से आर्शीवाद प्राप्त किया।

रिपोर्ट  - allnewsbharat.com

हरिद्वार, 14 अक्टूबर। कनखल स्थित दिव्य योग मंदिर परिसर में आज रामनवमी के पावन पर्व पर स्वामी रामदेव एवं आचार्य बालकृष्ण ने कन्या पूजन किया। 9 दिनों तक चले वैदिक अनुष्ठान का आज समापन पूरी विधि-विधान के साथ किया गया, जिसमें गायत्री की उपासना की गई। स्वामी जी एवं आचार्य ने सभी कन्याओं के चरण धोकर उन्हें प्रसाद के रूप में भोजन करवाया और सभी से आर्शीवाद प्राप्त किया। स्वामी ने रामनवमी के पावन पर्व पर कहा कि नवरात्रों के 9वें दिनों में माँ शक्ति के विभिन्न स्वरूपों की आराधना करने का प्रावधान है। इस दिन को हम अधर्म पर धर्म की जीत के रूप में मनाते हैं। आज देश में जिस प्रकार से अधर्म, आतंकवाद, मंहगाई, गरीबी एवं बेरोजगारी बढ़ रही है। यह देश पुनः श्रीराम व श्रीकृष्ण का भारत बने, वीर-वीरागंनाओं का भारत बने, आज इसकी महती आवश्यकता है। इस कार्य के लिए सभी को कठोर पुरुषार्थ करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हमारे जीवन में सुख, स्वास्थ्य, समृद्धि, शान्ति व वैभव हो। देश में आतंक से लेकर महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी व स्वास्थ्य के प्रश्न हैं। इन तमाम वैयक्तिक, पारिवारिक, सामाजिक, राजनैतिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, आध्यात्मिक संघर्षों व संकटों के बीच हमारा राष्ट्र आगे बढ़े इसके लिए आज हमने गायत्री यज्ञ किया है। 28 वर्ष पहले हमने यह यात्रा इसी स्थान से प्रारंभ की थी और आज यह संस्थान योग, आयुर्वेद, स्वदेशी का प्रेरक संस्थान है। इसके लिए हम सम्पूर्ण राष्ट्रवासियों के प्रति कृतज्ञ हैं। हम संकल्पबद्ध हैं कि योग, आयुर्वेद, स्वदेशी एवं अन्य प्रकल्पों के माध्यम से अर्जित अर्थ से परमार्थ करते हुए इस देश को बहुत आगे ले जाएँगे।

Related Post