Latest News

हरिद्वार हाईवे पुलों के अंडर पास बने अवैध वाहन पार्किंग व अवैध गतिविधियों का अड्डा।


कुंभ निर्माण के बाद हाईवे पर नवीन पुलों के नीचे अंडरपास अवैध वाहन पार्किंग का अड्डा बने हुए हैं। इसके अतिरिक्त अंडरपास के नीचे भिखारियों और असामाजिक तत्वों का जमावड़ा आपराधिक गतिविधियों का केंद्र बना हुआ है।

रिपोर्ट  - à¤µà¤¿à¤•à¤¾à¤¸ शर्मा

हरिद्वार (विकास शर्मा) 15 अक्टूबर हरिद्वार तीर्थ नगरी में कुंभ निर्माण के बाद हाईवे पर नवीन पुलों के नीचे अंडरपास अवैध वाहन पार्किंग का अड्डा बने हुए हैं। इसके अतिरिक्त अंडरपास के नीचे भिखारियों और असामाजिक तत्वों का जमावड़ा आपराधिक गतिविधियों का केंद्र बना हुआ है। हाईवे पर ज्वालापुर, सिंहद्वार, शंकराचार्य चौक, व हरकी पौड़ी के अंडरपास में अवैध पार्किंग स्थल तथा असामाजिक तत्वों का जमावड़ा चिंता का विषय बना हुआ है। राजमार्ग पर शंकराचार्य चौक के नीचे ट्रेवल्स व्यवसाई की कई गाड़ियां अवैध रूप से पार्क की गई है। कई लोगों द्वारा अवैध निर्माण कर अस्थाई रूप से दुकानों का निर्माण कर लिया गया है। यह क्षेत्र भिखारियों और असामाजिक तत्वों का केंद्र बनता जा रहा है। इस क्षेत्र के समीप नहर पटरी पर प्रतिदिन महिलाएं व बुजुर्ग सुबह-शाम सैर सपाटे के लिए आते हैं। इन लोगों के साथ कई बार चेंज स्कैनिंग और मोबाइल झपटने की घटनाएं हो चुकी हैं। महिलाओं का मानना है कि प्रातः घूमने से इस क्षेत्र के पास जाने में भय का माहौल बना रहता है। क्योंकि यहां हर वक्त भिखारियों और असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है । चंद कदमों की दूरी पर यहां ट्रैफिक व पुलिसकर्मियों के केबिन बने हुए हैं। फिर भी यहां इस तरह की गतिविधियों को अंजाम दिया जा रहा है। रात्रि में यहां का माहौल असुरक्षित महसूस होता है। क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन से कई बार इस प्रकार की गतिविधियों की शिकायत की थी। लेकिन कोई कार्रवाई ना होने के कारण क्षेत्र के लोगों में रोष व्याप्त है। क्षेत्र की जनता ने अवैध पार्किंग व अवैध निर्माण हटाने तथा पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में गश्त लगाने की मांग की है।

Related Post