Latest News

21 अक्टूबर 1943 आजाद हिन्द फौज स्थापना दिवस "को हमेशा रखा जायेगा याद- डॉ0 अशोक कुमार बडोनी


आज ही के दिन1943 को नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने आजाद हिन्द फौज के सर्वोच्च सेनापति की हैसियत से स्वतंत्र भारत की अस्थायी सरकार बनायी थी इसे जर्मनी, जापान, फिलीपीन्स, कोरिया, चीन, और आयरलैंड सहित 11 देशों की सरकारों ने मान्यता दी थी। महिला सशक्तीकरण को बढावा देने के लिये नेताजी द्वारा फौज में महिला रेजिमेंट का गठन भी किया गया था जिसे झांसी रेजीमेंट कहा जाता था।

रिपोर्ट  - à¤…ंजना भट्ट घिल्डियाल

पौड़ी, "कदम- कदम बढाये जा, खुशी के गीत गाये जा, ये जिन्दगी है कौम की , कौम पे लुटाये जा" इस प्रयाण गीत के साथ ही आज ही के दिन1943 को नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने आजाद हिन्द फौज के सर्वोच्च सेनापति की हैसियत से स्वतंत्र भारत की अस्थायी सरकार बनायी थी इसे जर्मनी, जापान, फिलीपीन्स, कोरिया, चीन, और आयरलैंड सहित 11 देशों की सरकारों ने मान्यता दी थी। महिला सशक्तीकरण को बढावा देने के लिये नेताजी द्वारा फौज में महिला रेजिमेंट का गठन भी किया गया था जिसे झांसी रेजीमेंट कहा जाता था। आज दिनांक 21 अक्टूबर को रा0 इ0 का0 मन्जाकोट में आजाद हिन्द फौज का 78 वां स्थापना दिवस मनाया गया। आजाद हिन्द फौज के स्थापना दिवस पर विद्यालय के छात्र छात्राओं , कर्मचारियों एवं शिक्षको द्वारा आजाद हिन्द फौज के प्रयाण गीत " कदम- कदम बढाये जा, खुशी के गीत गाये जा " का गायन किया गया तथा नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजली दी गयी। इस अवसर पर भूगोल प्रवक्ता मदन मोहन रावत द्वारा विस्तृत रूप से नेताजी की जीवनी को बच्चों के समक्ष रखा गया। कार्यक्रम संचालक वीरेंद्र सिंह भंडारी द्वारा आजाद हिन्द फौज के विषय में विस्तार से अपनी बात रखी गयी। विद्यालय के प्रधानाचार्य कलम सिंह रावत द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस के आदर्शो पर चलने के लिये सभी से आह्वान किया गया। इस अवसर पर डॉ0 अशोक कुमार बडोनी, मनीष चमोली, मनोज उनियाल, पुष्पा चौहान, अमिता नेगी, धीरेन्द्र सिंह भंडारी, मुन्नी रावत, किरन घिल्डियाल आदि शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Post