Latest News

हरिद्वार में बच्चों ने की गणेश घाट पर गंगा सफाई


गंगा बंदी के दौरान जहाँ एक तरफ विगत वर्षो की भांती सामाजिक, धार्मिक, राजनैतिक संस्थाए सफाई अभियान से दूरी बनाये हुए है वही कुछ बच्चो ने आज गणेश घाट पर गंगा सफाई कर प्रेरक सन्देश दिया।

रिपोर्ट  - allnewsbharat.com

हरिद्वार। गंगा बंदी के दौरान जहाँ एक तरफ विगत वर्षो की भांती सामाजिक, धार्मिक, राजनैतिक संस्थाए सफाई अभियान से दूरी बनाये हुए है वही कुछ बच्चो ने आज गणेश घाट पर गंगा सफाई कर प्रेरक सन्देश दिया। गणेश घाट व डामकोठी सेतु के निकट इन बच्चो ने इतवार के दिन का रचनात्मक उपयोग किया। सामजिक कार्यकर्ता महेंद्र बिष्ट की देखरेख में नन्हे बच्चो ने सुरक्षात्मक तरीके से गंगा घाट पर अटके व बिखरे कपडों,कूड़ा-करकट व धार्मिक सामग्री को अपनी क्षमता अनुसार इकठ्ठा कर घाट व नहर किनारे की सफाई की। नन्हे भगीरथो में गौरी, त्रिखा, रिद्धि, अमन, रोहित, आर्यन, भावना, वैभव, सगार, विपुल, गौरव ने श्रम दान किया। सामाजिक कार्यकर्ता महेंद्र बिष्ट ने कहा की विगत कुछ वर्षो से गंगा बंदी के समय वो यह अभियान चलाते आ रहे हैं।इस वर्ष जब युवा वर्ग सामने नही आया तब उन्होंने मोहल्ले के बच्चो से बात कर उनके साथ ही आज गंगा सफाई अभियान चलाया।

Related Post