Latest News

पौड़ी में शिविर का शुभारम्भ सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शुरू हुआ।


जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल के तत्वाधान में रविवार को राजकीय कन्या इण्टर काॅलेज लैंसडोन, पौड़ी गढ़वाल में मा0 अध्यक्ष/जिला जज सिकंद कुमार त्यागी विधिक सेवा प्राधिककरण, सचिव/सिविल जज(सी.डि.), जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल संदीप कुमार तिवारी, सीजेएम रवि प्रकाश शुक्ला, जूनियर डिवीजन जज श्रीनगर अमित सिंह, एसडीएम अपर्णा ढौंडियाल ने संयुक्त रूप बहुउद्देशीय शिविर का शुभारम्भ किया। शिविर का शुभारम्भ सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शुरू हुआ।

रिपोर्ट  - à¤‘ल न्यूज़ भारत

पौड़ी/दिनांक 16 दिसम्बर, 2019,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल के तत्वाधान में रविवार को राजकीय कन्या इण्टर काॅलेज लैंसडोन, पौड़ी गढ़वाल में मा0 अध्यक्ष/जिला जज सिकंद कुमार त्यागी विधिक सेवा प्राधिककरण, सचिव/सिविल जज(सी.डि.), जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल संदीप कुमार तिवारी, सीजेएम रवि प्रकाश शुक्ला, जूनियर डिवीजन जज श्रीनगर अमित सिंह, एसडीएम अपर्णा ढौंडियाल ने संयुक्त रूप बहुउद्देशीय शिविर का शुभारम्भ किया। शिविर का शुभारम्भ सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शुरू हुआ। इस मौके पर उनके द्वारा श्रम विभाग द्वारा 202 असंगठित क्षेत्रों के चिन्ह्ति पात्रों को सिलाई मशीने, कंबल, सोलर लाइटें और छातों का वितरण किया गया। अध्यक्ष/जिला जज सिकंद कुमार त्यागी ने विधिक सेवा एवं कानून की जानकारी देते हुए कहा कि लोगों को उनके अधिकारों से अवगत कराने, केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं, नीतियों और कानूनों की जानकारी देने के साथ ही विभिन्न विभागों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए शिविर का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि लोगों को कानून की जानकारी के साथ ही अन्याय और शोषण के खिलाफ लड़ने के लिए सजग रहना चाहिए। शिविर में विभिन्न विभागों यथा राष्ट्रीय आजीविका मिशन, समाज कल्याण, बाल विकास, स्वजल, राजस्व, पर्यटन, चिकित्सा, पशुपलान, पंचायत राज, श्रम विभाग, उद्यान, कृषि, आयुर्वेदिक आदि अन्य विभागीय स्टालों के माध्यम से भी लोगों को जानकारी देकर लाभान्वित किया गया। कार्यक्रम के उपरान्त मा0 अध्यक्ष/जिला जज सिकंद कुमार त्यागी ने परिसर में स्थापित स्टालों का निरीक्षण कर संचालित योजनाओं से लाभ की जानकारी ली तथा स्कूली बच्चों द्वारा लगाये गये प्रदर्शनी का अवलोकन कर बच्चों से बनाये गये माॅडल एवं चित्रकारी की जानकारी ली। इस मौके पर एपीडी सुनील कुमार, सीएओ डीएस राणा, सहायक अभियोजन अधिकारी वीरेन्द्र रावत, खण्ड शिक्षा अधिकारी रामेश्वरी, रेंज अधिकारी लैंसडोन पूनम कैंथोला, श्रम प्रर्वतक अधिकारी अश्वनी कुमार, ग्राम्य विकास अधिकारी सुनील कुमार कैंट बोर्ड के प्रशासनिक अधिकारी अनिल बौदियाल, आर मंमगाई सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी/कर्मचारी मौजूद थे।

Related Post