Latest News

मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ 2021 का शुभारम्भ


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को महाराणा प्रताप स्पोर्टस कॉलेज, रायपुर, देहरादून में राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ 2021 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर खेल मंत्री श्री अरविन्द पाण्डेय भी उपस्थित थे। 08 दिसम्बर 2021 से चलने वाले इस खेल महाकुंभ में तीन आयुवर्ग अण्डर-14, अण्डर-17 एवं अण्डर-21 में बालक एवं बालिकाओं की कुल 12 खेल विधाओं का आयोजन किया जा रहा है।

रिपोर्ट  - à¤‘ल न्यूज़ ब्यूरो

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को महाराणा प्रताप स्पोर्टस कॉलेज, रायपुर, देहरादून में राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ 2021 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर खेल मंत्री श्री अरविन्द पाण्डेय भी उपस्थित थे। 08 दिसम्बर 2021 से चलने वाले इस खेल महाकुंभ में तीन आयुवर्ग अण्डर-14, अण्डर-17 एवं अण्डर-21 में बालक एवं बालिकाओं की कुल 12 खेल विधाओं का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्य स्तर, जिला स्तर एवं विकासखण्ड स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले मंगल दलों को वर्ष 2020-21 एवं 2021-22 के राज्य स्तरीय विवेकानन्द यूथ अवार्ड प्रदान किये। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि खेल महाकुंभ-2021 में प्रतिभाग करने वाले सभी खिलाड़ियों को नई खेल नीति के अनुसार सभी सुविधाएं अनुमन्य कराई जायेंगी। पीआरडी स्वयं सेवकों को भी होमगार्ड जवानों की भांति प्रतिदिन 70 रूपये मानदेय बढ़ाया जायेगा। पीआरडी स्वयं सेवकों को सामाजिक सुरक्षा बीमा का लाभ दिया जायेगा एवं पीआरडी स्वयं सेवक की ड्यूटी के दौरान मृत्यु होने पर उनके आश्रितों को 02 लाख रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जायेगी। पीआरडी स्वयं सेवकों को प्रत्येक वर्ष 300 दिन का कार्य दिया जायेगा।

Related Post