Latest News

मुख्य चिकित्सा अधिकारी समाज कल्याण अधिकारी द्वारा भगवानपुर में एक कैंप का आयोजन


128 लोगों का रजिस्ट्रेशन हुए और 47 लोगों के विकलांग सर्टिफिकेट बने हैं। जनहित दिव्यांग सेवा समिति द्वारा लोगों को जागरूक किया गया और कंधे से कंधा मिलाकर वहां पर कार्य किया गया।

रिपोर्ट  - à¤‘ल न्यूज़ ब्यूरो

भगवानपुर, हरिद्वार 10 12 2021 को मुख्य चिकित्सा अधिकारी समाज कल्याण अधिकारी द्वारा भगवानपुर में एक कैंप का आयोजन किया गया जिसमें काफी दिव्यांगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। 128 लोगों का रजिस्ट्रेशन हुए और 47 लोगों के विकलांग सर्टिफिकेट बने हैं। जनहित दिव्यांग सेवा समिति द्वारा लोगों को जागरूक किया गया और कंधे से कंधा मिलाकर वहां पर कार्य किया गया। समिति के पदाधिकारियों में गढ़वाल मंडल अध्यक्ष तलत परवीन, गढ़वाल मंडल सचिव अश्वनी कुमार, भगवानपुर ब्लॉक शाकिर अली, विजय पाल, उपाध्यक्ष सुंदरलाल गौतम आदि मौजूद रहे। पूरे डॉक्टर की टीम डा. दुबे, अचिंत वर्मा, दिनेश सैनी, बालकरण व अन्य उपस्थित रहे।

Related Post