Latest News

हरिद्वार में भाजपा की विजय संकल्प यात्रा का राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा देवभूमि में शंखनाद।


धर्म नगरी हरिद्वार में विजय संकल्प यात्रा हेतु भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा हरिद्वार पहुंचे। यहां उन्होंने वेद पाठियों के शंखनाद के साथ गढ़वाल की विजय संकल्प यात्रा की शुरुआत की।

रिपोर्ट  - à¤µà¤¿à¤•à¤¾à¤¸ शर्मा

हरिद्वार 18 दिसंबर (विकास शर्मा) धर्म नगरी हरिद्वार में विजय संकल्प यात्रा हेतु भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा हरिद्वार पहुंचे। यहां उन्होंने वेद पाठियों के शंखनाद के साथ गढ़वाल की विजय संकल्प यात्रा की शुरुआत की। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी उत्तराखंड के दौरे पर हैं। वे हरिद्वार के भल्ला कालेज के हेलीपैड पर पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक समेत तमाम पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वे यहां से कुंभ क्षेत्र के पंतदीप मैदान में रैली का शुभारंभ करने पहुंचे और यहां आयोजित जनसभा को भी संबोधित करेंगे। हरिद्वार में रोड शो मे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और अन्य सभी पदाधिकारी मंत्री विजय संकल्प यात्रा रथ में सवार होकर रोड शो के लिए निकले। आपको बता दें कि यात्रा में गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय नेता समय-समय पर भागीदारी करेंगे। यात्रा के दौरान सभाएं, रोड शो जैसे कार्यक्रम होंगे। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव होने में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है। ऐसे में सभी राजनीतिक दल जनता को अपने पक्ष में करने की पुरजोर कोशिश में जुटे हुए हैं। दलों के दिग्गज उत्तराखंड पहुंचकर यहां की जनता का मन टटोलने के साथ ही उन तक अपनी उपलब्धियों को पहुंचा रहे।

Related Post