Latest News

रुद्रप्रयाग में कार्यशाला में पेड न्यूज एवं मीडिया संबंधित विभिन्न प्राविधानों की जानकारी दी


विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 के संदर्भ में मीडिया की भूमिका को लेकर आयोजित कार्यशाला में पेड न्यूज एवं मीडिया संबंधित विभिन्न प्राविधानों की जानकारी दी गई। इस दौरान मीडिया प्रतिनिधियों ने अनुभवों को भी साझा किया।

रिपोर्ट  - à¤…ंजना भट्ट घिल्डियाल

रुद्रप्रयाग 20 दिसंबर, 2021,विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 के संदर्भ में मीडिया की भूमिका को लेकर आयोजित कार्यशाला में पेड न्यूज एवं मीडिया संबंधित विभिन्न प्राविधानों की जानकारी दी गई। इस दौरान मीडिया प्रतिनिधियों ने अनुभवों को भी साझा किया। जिला कार्यालय में विधान सभा 2022 के सामान्य निर्वाचन 2022 के सामान्य निर्वाचन के दृष्टिगत एक दिवसीय मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी ने निर्वाचन में मीडिया से संबंधित विभिन्न प्राविधानों की जानकारी देते हुए कहा कि स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव में मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने जनपद स्तरीय मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति एवं उसके कार्यों की जानकारी उपस्थित प्रतिभागियों को दी। नोडल अधिकारी मीडिया योगेश्वर जोशी ने विज्ञापनों के प्रमाणीकरण, इलैक्ट्रोनिक्स मीडिया से संबंधित विज्ञापनों, अपीलीय व्यवस्था आदि पर विस्तार से विचार रखे। उन्होंने प्रमाणीकरण के मुख्य विंदुओं की ओर फोकस करते हुए पेड न्यूज एवं मीडिया मॉनीटरिंग पर भी कई महत्वपूर्ण जानकारियां कार्यशाला में रखी। कार्यशाला में निर्वाचन में मीडिया के प्राविधानों, मीडिया कवरेज आदि विंदुओं पर भी जानकारियां दी गई।

Related Post