Latest News

युवा देश का भविष्य: अनु स्वरूप


रमाबाई अंबेडकर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनु स्वरूप ने कहा यूवा देश का भविष्य है। इसीलिए यूवाओं को ग़लत रास्ते पर जाने से रोकना सबकी जिम्मेदारी है।

रिपोर्ट  - à¤‘ल न्यूज़ ब्यूरो

हरिद्वार। रमाबाई अंबेडकर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनु स्वरूप ने कहा यूवा देश का भविष्य है। इसीलिए यूवाओं को ग़लत रास्ते पर जाने से रोकना सबकी जिम्मेदारी है। गौरतलब है कि अनु स्वरूप के सम्मान में रविवार को रावली महदूद में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें यूवा एकता मंच के कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इस मौके पर समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले यूवाओं को अनु स्वरूप की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया और समाज सेवा के क्षेत्र बढ़ चढ़कर भाग लेने का आवाहन किया। अनुरूप ने कहा कि उनकी संस्था समाज सेवा के क्षेत्र में पिछले 25 वर्षो से कार्य कर रही है। ‌ इस दौरान उन्होंने महिलाओं की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। ‌इसके साथ ही उन्होंने बालिकाओं की शिक्षा पर भी जोर दिया। ‌ उन्होंने कहा कि उनकी संस्था उत्तराखंड के साथ बिहार और झारखंड में भी निरंतर कार्य कर रही है। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष एड विनोद आजाद, उपाध्यक्ष उदयवीर सिंह, जिलाध्यक्ष उमेश कुमारबिजेंद्र कुमार, मनीष, विनोद मेघवाल, अनूप सैनी, मोहित कर्णवाल सहित अन्य मौजूद रहे।

Related Post