Latest News

कुंदन लटवाल को दूसरी बार युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने जताया नेतृत्à


कुंदन लटवाल को दूसरी बार भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर जिला उपाध्यक्ष विक्रम भुल्लर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर हर्ष व्यक्त किया।

रिपोर्ट  - à¤†à¤² न्यूज़ भारत

हरिद्वार, 26 फरवरी। कुंदन लटवाल को दूसरी बार भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर जिला उपाध्यक्ष विक्रम भुल्लर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर हर्ष व्यक्त किया। सिंहद्वार पर जुटे भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष विक्रम भुल्लर ने कहा कि कुंदन लटवाल को दूसरी बार युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दिए जाने से कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार हुआ है। कुंदन लटवाल लगातार पार्टी की रीति नीतियों एवं युवा को साथ लेकर पार्टी हित में अपना योगदान देते चले आ रहे हैं। भाजपा पार्टी में ही युवाओं का हित सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की रीति नीतियों को जन जन तक पहुंचाने में अपना योगदान दें। जन समस्याओं के निराकरण को लेकर जनता से संवाद स्थापित रखें। युवा मोर्चा के बल पर ही पार्टी ही मजबूती की और अग्रसर हो रही है। प्रत्येक चुनाव में युवाओं की निर्णायक भूमिका रहती है। संगठित होकर ही पार्टी को मजबूती प्रदान की जा सकती है। विक्रम भुल्लर ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल के नेतृत्व में युवा मोर्चा महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा अभिषेक चौधरी ने कहा कि युवा पार्टी की रीढ़ हैं। युवाओं की समस्याओं को लेकर संगठित होकर ही प्रयास किए जाएंगे। प्रदेश की त्रिवेंद्र सरकार जन कल्याणकारी योजनाएं पूरे प्रदेश में चला रही है। धर्म नगरी में भूमिगत बिजली लाईन, नेचुरल गैस पाईप लाईन आदि की सौगात भी धर्मनगरी के लोगों को प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक युवा अपने बूथों पर पार्टी की रीति नीतियों को पहुंचाए। पार्टी समग्र विकास करने में विश्वास रखती है। इस अवसर पर अजय चौहान, नकुल, रिंकू गर्व बत्रा, वैभव चौहान, शिवांश, पारस, हेमंत, अमनदीप, सूरज, आशीष, तरूण, लक्ष्य, मृदुल, अनमोल अनेजा, शाहरूख सलमानी, हर्षित, दीपक प्रजापति, गौरव पंत, अर्जुन, अक्षय, दीपक जोशी, विनोद जोशी, आलोक, अंकित, आदित्य, दीपांशु, हरभजन, रोहित, आकाश, विशाल अवाना, मनोरंजन, विनायक, प्रत्यक्ष, शगुन त्यागी, मोहित आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Post