Latest News

जनपद पौड़ी गढ़वाल पुलिस ने असहाय व गरीब लोगों को वितरित की गयी खाद्य सामग्री


संपूर्ण भारत वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण Covid-19 को रोकने हेतु लॉकडाउन है। तो वहीं दूसरी तरफ लॉक डाउन के कारण कई गरीब व असहाय लोग स्वयं के लिए भोजन की व्यवस्था नहीं कर पा रहे हैं।

रिपोर्ट  - à¤…ंजना भट्ट घिल्डियाल

संपूर्ण भारत वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण Covid-19 को रोकने हेतु लॉकडाउन है। तो वहीं दूसरी तरफ लॉक डाउन के कारण कई गरीब व असहाय लोग स्वयं के लिए भोजन की व्यवस्था नहीं कर पा रहे हैं। जिसके दृष्टिगत आज दिनांक 26 मार्च 2020 को दलीप सिंह कुँवर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल* के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार मनोज रतूड़ी, हे.कान्स हरदेव सिंह कोतवाली पौड़ी, कान्स0 शरद पुलिस लाइन एवं कान्स0 बृजमोहन पुलिस लाइन द्वारा जनपद में निवासरत असहाय, गरीब, मजदूर आदि प्रकार के व्यक्ति जिनके पास खाने के लिए कुछ ना बचा हो या जो लोग स्वयं के लिए भोजन की व्यवस्था नहीं कर पा रहे हैं, उन्हें आवश्यक खाद्यान्न सामग्री देकर जनपद *पौड़ी पुलिस द्वारा मानवता का फर्ज निभाया गया* और भविष्य में भी जनपद पौड़ी पुलिस का प्रत्येक सदस्य इस प्रकार सहायता के लिए सदैव आगे तत्पर है।

Related Post