Latest News

हरिद्वार क्राफ्ट बाजार में आयोजित डांस प्रतियोगिता में बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा


वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से रामराज ग्रामोद्योग सेवा संस्थान द्वारा ऋषिकुल मैदान में आयोजित क्राफ्ट बाजार में छोटे बच्चों की डांस प्रतियोगिता का आयोजन संस्था द्वारा किया गया। छोटे-छोटे बच्चों की डांस प्रतिभा को देखकर उपस्थित दर्शकों ने तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया।

रिपोर्ट  - ऑल न्यूज़ ब्यूरो

वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से रामराज ग्रामोद्योग सेवा संस्थान द्वारा हरिद्वार ऋषिकुल मैदान में आयोजित क्राफ्ट बाजार में छोटे बच्चों की डांस प्रतियोगिता का आयोजन संस्था द्वारा किया गया। छोटे-छोटे बच्चों की डांस प्रतिभा को देखकर उपस्थित दर्शकों ने तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया। आयोजित डांस प्रतियोगिता में 2.5 वर्ष से 5 वर्ष के वर्ग में नव्या जैन ने प्रथम स्थान प्राप्त कया 5 वर्ष से 9 वर्ष आयु वर्ग में प्रथम स्थान सिद्धी गुप्ता, द्वितीय स्थान सम्राट सिंह एवं तृतीय स्थान अविघ्न ने प्राप्त किया। इसी प्रकार 10 वर्ष से 14 वर्ष आयु वर्ग में प्रथम स्थान अनुराग, द्वितीय स्थान अनुष्का शर्मा ने प्राप्त किया। आयोजकों द्वारा सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं ट्राफी प्रदान की गयी। क्राफ्ट बाजार में लोग हस्तशिल्प के उम्दा उत्पादांे के साथ-साथ विभिन्न झूलों एवं फास्टफूड आदि का भरपूर आनन्द उठा रहे हैं।

Related Post