Latest News

रामकृष्ण परमहंस जी की 189 वीं जयंती मनाई गई


कार्यक्रम की शुरुआत आज सुबह मंगल आरती, ध्यान ,पूजा, चंडी पाठ ,भजन से हुई। इस अवसर पर आयोजित संत सम्मेलन की अध्यक्षता महामंडलेश्वर भगवत स्वरूप महाराज ने की। इस अवसर पर कई महामंडलेश्वर महंत साधु संत उपस्थित थे।

रिपोर्ट  - आल न्यूज़ भारत

हरिद्वार। रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम कनखल में सिद्ध योगी रामकृष्ण परमहंस जी की आज 189 वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर शोभा यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम की शुरुआत आज सुबह मंगल आरती, ध्यान ,पूजा, चंडी पाठ ,भजन से हुई। इस अवसर पर आयोजित संत सम्मेलन की अध्यक्षता महामंडलेश्वर भगवत स्वरूप महाराज ने की। इस अवसर पर कई महामंडलेश्वर महंत साधु संत उपस्थित थे। रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम कनखल के सचिव स्वामी दया स्वामी दयामूर्त्यानंद महाराज ने सभी संतो का माल्यार्पण किया कर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद के गुरु स्वामी रामकृष्ण परमहंस ने अनेक सिद्धियां प्राप्त कर मानव सेवा के लिए कार्य किया।उनके विचार और उनका जीवन अनुकरणीय है। उन्होंने कहा कि रामकृष्ण परमहंस की साधना अलोकिक थी। महामंडलेश्वर स्वामी हरि चेतनानंद महाराज ने कहा कि रामकृष्ण परमहंस महापुरुष थे।म.मं. अभ्यान्नंद सरस्वती ने कहा कि अंतःकरण की शुद्धि के लिए सेवा सबसे बड़ा साधन है, जिसको साकार रूप रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम प्रदान कर रहा है। सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि संतों की निशुल्क सेवा के लिए रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम से उपयुक्त कोई स्थान नहीं है। म.मं आत्मानंद पुरी ने कहा कि सेवा से आयु विद्या यश और बल बढ़ता है,यह हमें रामकृष्ण परमहंस के जीवन से सिखने को मिलता है।

Related Post