Latest News

शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने को स्वास्थ्य कर्मियों ने ली शपथ


121 चिकित्सा इकाइयों में चला मतदान जागरूकता अभियान -मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देशन में चला मतदाता जागरूकता अभियान

रिपोर्ट  - अंजना भट्ट घिल्डियाल

रुद्रप्रयाग 20 मार्च, 2024 आगामी लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को हासिल करने में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों का पूर्ण योगदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जनपद की 121 चिकित्सा इकाईयों मे ंमतदान जागरूकता अभियान चलाया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. एचसीएस मर्तोलिया के निर्देशन में कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित 38 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, 02 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व 81 स्वास्थ्य उपकेंद्रों में कर्मचारियों को मतदान की शपथ दिलाई गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. एचसीएस मर्तोलिया ने कहा कि स्वस्थ एवं सफल लोकतंत्र के लिए प्रत्येक मतदाता की भूमिका बेहद अहम है। उन्होंने समस्त कर्मचारियों को लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। साथ ही चुनाव ड्यूटी के कारण अपने मतदान स्थल पर वोट न कर पाने की दशा में उन्होंने संबंधित कर्मचारियों से पोस्टल वोटिंग के जरिए अपना मतदान सुनिश्चित करने के लिए समुचित कार्यवाही करने की अपील भी की। इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. विमल सिंह गुसाईं, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डाॅ. आशुतोष आदि मौजूद रहे।

Related Post