Latest News

मतदान केंद्र का जिम्मा संभालेंगे महिला, युवा और दिव्यांग मतदान कर्मी


लोकसभा चुनाव हेतु पौड़ी जनपद में 30 विशेष प्रबंधित मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 12-12 वुमेन मेनेज्ड (महिला प्रबंधित) और यूथ मेनेज्ड (युवा प्रबंधित) पोलिंग स्टेशन (मतदान केंद्र) बनाए गए हैं।

रिपोर्ट  - अंजना भट्ट घिल्डियाल

लोकसभा चुनाव हेतु पौड़ी जनपद में 30 विशेष प्रबंधित मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 12-12 वुमेन मेनेज्ड (महिला प्रबंधित) और यूथ मेनेज्ड (युवा प्रबंधित) पोलिंग स्टेशन (मतदान केंद्र) बनाए गए हैं। जबकि 06 मतदान केंद्र पीडब्लूडी मेनेज्ड (दिव्यांग प्रबंधित) मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने बताया कि महिला प्रबंधित मतदान केंद्र में सभी मतदान कर्मचारी महिलाएं होंगी। इसी प्रकार युवा प्रबंधित मतदान केंद्र के कर्मचारी युवा कर्मचारी होंगे। वहीं पीडब्लूडी मेनेज्ड पोलिंग स्टेशन का प्रबंधन दिव्यांग मतदान कर्मियों के हाथों में होगा। उन्होंने बताया कि गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र में पौड़ी जिले के 06 विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। प्रत्येक विधान सभा क्षेत्र में 2-2 वुमेन और यूथ मेनेज्ड मतदान केंद्र बनाए गए हैं। वहीं प्रत्येक विधान सभा क्षेत्र में 1-1 पीडब्लूडी मेनेज्ड पोलिंग स्टेशन हैं।

Related Post