Latest News

चमोली में धूमधाम से मनाई गई महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती।


गांधी व शास्त्री जी के चित्रों पर माल्यार्पण के साथ किया गया भावपूर्ण स्मरण। स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में विशेष सहयोग और योगदान करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता, कर्मचारी और पर्यावरण मित्रों को जिलाधिकारी ने किया सम्मानित।

रिपोर्ट  - अंजना भट्ट घिल्डियाल

चमोली 02 अक्टूबर,2024, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 लाल बहादुर शास्त्री का जन्म दिवस पूरे जनपद में श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सभी राजकीय भवनों, कार्यालयों एवं संस्थानों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। जिला कार्यालय परिसर में जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बापू जी व शास्त्री जी के चित्रों का अनावरण कर माल्यार्पण किया। इस दौरान बापू के प्रिय भजन रघुपति राघव राजा राम का गायन कर उन्हें याद किया गया। बापू एवं शास्त्री जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए महापुरुषों के जीवन आदर्शों पर चलने का संकल्प लेने के साथ ही जिलाधिकारी ने स्वच्छता शपथ दिलाई। इस दौरान शहीद स्मारक पर माल्यार्पण कर शहीदों को नमन किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि आजीवन अहिंसा और सत्य के मार्ग पर चलने वाले बापू ने संपूर्ण मानव जाति को न सिर्फ मानवता का पाठ पढ़ाया बल्कि जिदंगी जीने का सही तरीका भी सिखाया। बापू ने स्वच्छ भारत का सपना देखते हुए अपने आसपास के लोगों को स्वच्छता बनाए रखने संबंधी शिक्षा प्रदान कर राष्ट्र को एक उत्कृष्ट संदेश दिया था। आज बदलती जीवनशैली में स्वच्छता के लिए हमें बापू के आदर्शों पर चलना चाहिए। ‘स्वच्छता ही सेवा’ राष्ट्रव्यापी अभियान के अन्तर्गत जनपद चमोली के समस्त ग्राम पंचायत एवं शहरी क्षेत्रों में 14 सितंबर से 02 अक्टूबर, 2024 तक वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। मा0 मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी ने नगर पालिका गोपेश्वर द्वारा आयोजित स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में विशेष सहयोग एवं योगदान करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता, कर्मचारी और पर्यावरण मित्रों को सम्मानित किया।

ADVERTISEMENT

Related Post