Latest News

रुद्रप्रयाग के रायड़ी गांव में महिला मंगल दल की महिलाओं ने चलाया सफाई अभियान


रुद्रप्रयाग के उखीमठ,रायडी गांव में ग्राम सभा रायडी महिला मंगल दल द्वारा आज बरसात के कारण मुख्य मार्ग से ग्रामीण क्षेत्र में जाने वाले रास्तों व गांव से खेतों पर जाने वाले रास्तों पर हो रही गंदगी को लेकर सफाई अभियान चलाया |

रिपोर्ट  - à¤…ंजना भटट धिण्ड़ियाल

उत्तराखंड रुद्रप्रयाग के उखीमठ,रायडी गांव में ग्राम सभा रायडी महिला मंगल दल द्वारा आज बरसात के कारण मुख्य मार्ग से ग्रामीण क्षेत्र में जाने वाले रास्तों व गांव से खेतों पर जाने वाले रास्तों पर हो रही गंदगी को लेकर सफाई अभियान चलाया वह रास्तों पर आई मिट्टी को खोदकर सभी महिलाओं ने हटाया एवं प्राकृतिक स्रोतों के निकट वृक्षारोपण किया महिलाओं द्वारा यह अभियान हर वर्ष चलाया जाता है जिससे ग्रामीण क्षेत्र में जाने वाले रास्ते बंद ना हो और प्राकृतिक स्रोतों का पानी नसू के इसलिए यह अभियान चलाया जाता है और वृक्ष रोपे जाते हैं महिला मंगल दल की अध्यक्ष सुशीला भंडारी ने बताया कि यह अभियान हम 2003 से लगातार चला रहे हैं और इसमें हमारा सहयोग ग्राम प्रधान सहित ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं भी सहयोग करती हैं इस अभियान में भाग लेने वाली महिला मंगल दल की अनुसूया देवी, शकुंतला रौथान, मीना देवी, प्रधान देवी ईश्वरी, लीला देवी, सुशीला देवी,रोशनी देवी, मनोरमा देवी, रंजना देवी, गुड्डी देवी, सीमा देवी,राधा देवी एवं कमला देवी सहित अन्य ग्रामीण महिलाओं ने भाग लिया।

Related Post