Latest News

देश में कोविड-19 के मरीजों की संख्या 51 लाख से अधिक, पिछले 24 घंटे में 97894 नए मामले,अब तक 83,198 लोगों की मौत


देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में गुरुवार को अब तक की सबसे बड़ी उछाल देखने को मिली। गुरुवार को पहली बार एक दिन में  97,894 नए मामले सामने आए। इन नए मामलों के साथ देश में कोविड-19 के मरीजों की संख्या बढ़कर 51 लाख से अधिक हो गई है। 

रिपोर्ट  - allnewsbharat.com

देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में गुरुवार को अब तक की सबसे बड़ी उछाल देखने को मिली। गुरुवार को पहली बार एक दिन में  97,894 नए मामले सामने आए। इन नए मामलों के साथ देश में कोविड-19 के मरीजों की संख्या बढ़कर 51 लाख से अधिक हो गई है। लेकिन, राहत की बात यह है कि बीमारी से ठीक होने वाले लोगों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। आंकड़े के अनुसार, अब तक 40 लाख 25 हजार से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं।केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से गुरुवार सुबह अद्यतन किए गए आंकड़े के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 1,132 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 83,198 गई है। देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 51,18,254 हो गए हैं, जिनमें से 10,09,976 लोगों का उपचार चल रहा है और 40,25,080 लोग उपचार के बाद इस बीमारी से उबर चुके हैं।

Related Post