Latest News

ऊखीमठ के खाट गांव पहुंची मुख्यमंत्री त्वरित कार्यवाही टीम ने दर्ज जन समस्याओं का निस्तारण किया


विकास खंड ऊखीमठ के खाट गांव पहुंची मुख्यमंत्री त्वरित कार्यवाही टीम द्वारा दर्ज जन समस्याओं का निस्तारण किया गया।

रिपोर्ट  - à¤…ंजना भट्ट घिल्डियाल

रुद्रप्रयाग 28 दिसंबर, 2020, विकास खंड ऊखीमठ के खाट गांव पहुंची मुख्यमंत्री त्वरित कार्यवाही टीम द्वारा दर्ज जन समस्याओं का निस्तारण किया गया। विभिन्न विभागों से संबंधित कुल दर्ज 14 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि शेष तीन शिकायतों को प्रशासनिक व वित्तीय प्रकरणों के चलते संबंधित विभागों को भेजा गया। शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में ग्राम पंचायत खाट पहुंची टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग, लो.नि.वि., पी.एम.जी.एस.वाई., उरेड़ा, विद्युत, खाद्यान्न, उद्यान, स्वास्थ्य, बैंकिंग, आधार सेवा, ग्राम्य विकास आदि विभागों से आधारित समस्याओं के समाधान हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री कार्यालय प्रतिनिनि अभिलाष सेमवाल, जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर, खंड विकास अधिकारी दिनेश मैठाणी, खाट गांव के प्रधान योगेंद्र प्रसाद तिवारी, अर्जुन कुर्मांचली, पशुपतिनाथ, हेमचंद्र, मस्तराम, प्रेम सिंह, मनोज सिंह, दीवान सिंह, जयश्री देवा, प्रेमा देवी,योगिता देवी, उर्मिला देवी आदि सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।

Related Post