Latest News

रुद्रप्रयाग में संयुक्त अभियान संचालित करते हुए विभिन्न अभियोगों में 42 वाहनों के चालान


रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन, पुलिस व परिवहन विभाग द्वारा संयुक्त अभियान संचालित करते हुए विभिन्न अभियोगों में 42 वाहनों के चालान किए गए।

रिपोर्ट  - à¤…ंजना भट्ट घिल्डियाल

रुद्रप्रयाग 14 जुलाई, 2021, जिला प्रशासन, पुलिस व परिवहन विभाग द्वारा संयुक्त अभियान संचालित करते हुए विभिन्न अभियोगों में 42 वाहनों के चालान किए गए। रुद्रप्रयाग.तिलवाड़ा.अगस्त्यमुनि. विजयनगर मार्ग पर अभियान के दौरान मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत तीन वाहनों के चालान ओवर स्पीडिंग में किए गए। साथ ही चार वाहन चालकों के लाईसेंस निलंबित किए गए। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी मोहित कोठारी ने बताया कि उक्त संचालित अभियान के दौरान तीस चालान कोविड-19 के नियमों के पालन न करने जैसे मास्क न पहनने, सामाजिक दूरी का पालन न करने आदि अभियोगों में किए गए। बताया कि वाहन चालकों व आमजनमानस को यातायात के नियमों सहित कोविड-19 की रोकथाम हेतु जागरुक भी किया गया। इस दौरान उप जिलाधिकारी सदर बृजेश कुमार तिवारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी गणेश कोहली, परिवहन कर अधिकारी सुंदर लाल पाण्डेय, यातायात निरीक्षक श्याम लाल आदि उपस्थित थे।

Related Post