Latest News

रूस-यूक्रेन युद्ध का नहीं बढ़ेगा दायरा, दो दिनों में कब्जा कर सकती है रूसी सेना


रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध लंबा नहीं चलेगा। नाटो सेनाओं के यूक्रेन की मदद के लिए नहीं आने से यह खतरा टल चुका है। रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि रूस अगले एक-दो दिनों के भीतर यूक्रेन को अपने कब्जे में लेने में सफल हो सकता है।

रिपोर्ट  - AT

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध लंबा नहीं चलेगा। नाटो सेनाओं के यूक्रेन की मदद के लिए नहीं आने से यह खतरा टल चुका है। रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि रूस अगले एक-दो दिनों के भीतर यूक्रेन को अपने कब्जे में लेने में सफल हो सकता है।रक्षा विशेषज्ञों के अनुसार, रूस की सेना यूक्रेन की राजधानी कीव में घुस चुकी है। जिस प्रकार से यूक्रेन पुलों को तोड़कर सेना को रोकने की कोशिश कर रहा है, उससे भी स्पष्ट है कि अब बहुत ज्यादा समय तक वह लड़ने की स्थिति में नहीं है। रक्षा विशेषज्ञ लेफ्टनेंट जनरल राजेन्द्र सिंह ने कहा कि यह यूक्रेन की रणनीतिक चूक है। वह अमेरिका और नाटो देशों के झांसे में फंस गया। सिंह के अनुसार, आज कोई देश युद्ध तभी लड़ सकता है, जब वह खुद इसमें सक्षम हो या फिर कोई और देश या देशों का समूह उसकी मदद कर रहा हो। अमेरिका या नाटो देश यूक्रेन को मदद की बात कह रहे थे, लेकिन उन्होंने कभी भी नहीं कहा कि वे यूक्रेन के मदद के लिए सेना भेजेंगे। यूक्रेन को भी इन तथ्यों पर गौर करना चाहिए था।

Related Post