Latest News

कीव पर कब्जे की लड़ाई हुई तेज, रात-दिन हो रहे धमाके


यूक्रेन में लगातार दूसरे दिन आसमान से आफत बरसती रही। तबाही के मंजर के बीच खौफजदा चेहरे मुश्किल बयां कर रहे हैं, जता रहे हैं कि आजादी की घड़ियां सिमट रही हैं। राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की भी कह रहे हैं कि उनकी सेनाएं चार दिन तक ही राजधानी कीव को बचा पाएंगी, क्योंकि कब्जे की लड़ाई उसके नजदीक आ गई है।

रिपोर्ट  - allnewsbharat.com

यूक्रेन में लगातार दूसरे दिन आसमान से आफत बरसती रही। तबाही के मंजर के बीच खौफजदा चेहरे मुश्किल बयां कर रहे हैं, जता रहे हैं कि आजादी की घड़ियां सिमट रही हैं। राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की भी कह रहे हैं कि उनकी सेनाएं चार दिन तक ही राजधानी कीव को बचा पाएंगी, क्योंकि कब्जे की लड़ाई उसके नजदीक आ गई है। उन्होंने खुद को रूस का पहला निशाना भी बताया है। कीव का गोस्तामेल हवाई अड्डा रूसी सैनिकों के कब्जे में आ गया है। अभी तक की लड़ाई में यूक्रेन के कुल 137 लोग मारे गए हैं और करीब 300 घायल हुए हैं, इनमें सैनिक भी शामिल हैं।यूक्रेन का दावा रूस के 800 सैनिकों को मारने का है जिसे रूसी रक्षा मंत्रालय ने गलत करार दिया है। जेलेंस्की दुनिया से मदद की गुहार लगा रहे हैं। जवाब में अमेरिका, यूरोपीय यूनियन और नाटो रूस की निंदा कर रहे हैं। उस पर आर्थिक प्रतिबंधों की घोषणा कर रहे हैं, जो महीनों-वर्षो बाद अपना असर दिखाएंगे। रूस ने कहा है कि इन प्रतिबंधों से निपट लिया जाएगा।इस बीच जेलेंस्की का वार्ता का प्रस्ताव रूस द्वारा स्वीकार किए जाने की खबर है लेकिन संघर्षविराम को लेकर कोई घोषणा नहीं हुई है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन गुरुवार रात प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और शुक्रवार को चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग से फोन पर वार्ता के बाद यूक्रेन से वार्ता के लिए तैयार हुए हैं।

Related Post