Latest News

पौड़ी में पहाड़ी उत्पाद बनाकर आत्मनिर्भर बनेंगे स्वयं सहायता महिलाएंरू - डॉ0 जोगदंडे


जिलाधिकारी डॉ0 विजय कुमार जोगदण्डे ने आज विकासखंड पौड़ी सभागार में एक दिवसीय खाद्य एवं फल प्रसंस्करण कार्यशाला का शुभारंभ किया। आयोजित प्रशिक्षण में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को लिजत पापड़ तथा मंडुवे के लड्डू बनाने पर विशेष फोकस दिया गया।

रिपोर्ट  - à¤…ंजना भट्ट घिल्डियाल

पौड़ी /दिनांक 27 फरवरी, 2022, जिलाधिकारी डॉ0 विजय कुमार जोगदण्डे ने आज विकासखंड पौड़ी सभागार में एक दिवसीय खाद्य एवं फल प्रसंस्करण कार्यशाला का शुभारंभ किया। आयोजित प्रशिक्षण में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को लिजत पापड़ तथा मंडुवे के लड्डू बनाने पर विशेष फोकस दिया गया। जिलाधिकारी ने वहां उपस्थित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को कहा की अन्य लोगों को भी समूह में शामिल करें। जिससे कार्य के साथ-साथ आमदनी भी बढ़ेगी। कहा की उत्तराखंड के पहाड़ी उत्पादों का प्रचलन अन्य राज्यों में काफी प्रचलित है। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस तरह के उत्पादों को अत्यधिक बढ़ावा दें, जिससे आर्थिकी मजबूत बन सकेगी। आयोजित प्रशिक्षण में विकास खंड पौड़ी, कोट तथा खिर्सू की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। जिसमें 12 स्वयं सहायता समूह तथा 02 आजीविका फेडरेशन की महिलाएं शामिल थे। आयोजित कार्यशाला में जिला अधिकारी डॉ0 विजय कुमार जोगदण्डे ने स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को कहा कि देश विदेशों से उत्तराखंड घूमने आ रहे पर्यटक भी पहाड़ी उत्पादों का काफी लुफ्त उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहाड़ में विभिन्न तरह के सामग्री उपलब्ध है जिससे अनेक प्रकार के पहाड़ी उत्पादों को तैयार किया जा सकता है। कहा की इस तरह के पहाड़ी उत्पादों को महत्व दें, जिससे स्वयं सहायता समूह की आर्थिकी मजबूत बन सकेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि पहाड़ी उत्पादों की बिक्री हेतु प्रचार- प्रसार करना जरूरी है। जिससे लोग वहां पहुंचकर पहाड़ी उत्पादों को खरीद कर तथा उसका फायदा अन्य लोगों तक पहुंचा सकेंगे। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण में पहाड़ी उत्पाद बनाने की विधि अच्छे रूप से समझे तथा अन्य लोगों तक भी उसकी जानकारी पहुंचाएं। जिससे अन्य लोग भी उसका उपयोग कर अपनी आर्थिकी मजबूत बना सकेंगे।

Related Post