Latest News

विधान सभा सत्र आयोजित के दौरान जनपद स्तरीय अधिकारियों को मुख्यालय में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश


जिलाधिकारी मनुज गोयल ने विधान सभा सत्र आयोजित होने पर जनपद स्तरीय अधिकारियों को मुख्यालय में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।

रिपोर्ट  - à¤…ंजना भट्ट घिल्डियाल

रुद्रप्रयाग 30 मार्च, 2022, जिलाधिकारी मनुज गोयल ने विधान सभा सत्र आयोजित होने पर जनपद स्तरीय अधिकारियों को मुख्यालय में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि 29 मार्च से विधान सभा का वर्ष 2022 का प्रथम सत्र आयोजित हो गया है। इस अवधि में विधान सभा से संबंधित वांछित कार्यवाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जनपद स्तरीय अधिकारियों की मुख्यालय में उपस्थिति अनिवार्य है ताकि आवश्यकता पड़ने पर संबंधित अधिकारी से संपर्क किया जा सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि विधान सभा सत्र के दौरान विभिन्न राजनैतिक दलों सहित अन्य संगठनों द्वारा मा. विधायकों के माध्यम से उठाए जाने वाले विभिन्न संभावित महत्वपूर्ण मुद्दों की तैयारी कर ली जाए ताकि समय से सत्र के दौरान उठाए गए प्रश्नों के उत्तर दिए जा सकंे। विषम परिस्थितियों को छोड़कर अधिकारी अपने कार्यालय में उपस्थित रहकर शासकीय कार्यों का संपादन निष्ठापूर्वक करें। इसके अतिरिक्त सभी अधिकारी/कर्मचारी कार्यालय उपरांत भी मुख्यालय/दूरभाष पर भी अपनी उपस्थिति बनाए रखेंगे ताकि आवश्यकता पड़ने पर किसी भी समय संपर्क किया जा सके।

Related Post