Latest News

चैत्र नवरात्रि पर भक्तों ने मंदिरों में मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना।


हरिद्वार के मंदिरों में चैत्र नवरात्रों में माता के भक्तों द्वारा माता के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा अर्चना की ‌। श्रद्धालुओं ने अलग-अलग देवी मंदिरों में पहुंचकर मत्था टेककर आशीर्वाद लिया। लोगों ने अपने घरों में भी मां दुर्गा के छठे स्वरूप की पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की। श्रद्धालुओं ने संकट मुक्ति की कामना मां से करते हुए आशीर्वाद लिया।

रिपोर्ट  - à¤µà¤¿à¤•à¤¾à¤¸ शर्मा

हरिद्वार 7 मार्च (विकास शर्मा) हरिद्वार के मंदिरों में चैत्र नवरात्रों में माता के भक्तों द्वारा माता के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा अर्चना की ‌। श्रद्धालुओं ने अलग-अलग देवी मंदिरों में पहुंचकर मत्था टेककर आशीर्वाद लिया। लोगों ने अपने घरों में भी मां दुर्गा के छठे स्वरूप की पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की। श्रद्धालुओं ने संकट मुक्ति की कामना मां से करते हुए आशीर्वाद लिया। माता के मंदिरों में नवरात्र के छठे दिन मां दुर्गा के कात्यायनी स्वरूप की पूजा के लिए मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। भक्तों ने प्रसाद का भोग लगाते हुए मन्नत मांगी। घरों में सजाई गई माता की चौकी में भी आरती उतारी। चैत्र नवरात्र में धर्मनगरी के सभी प्रमुख मंदिरों, मां मनसा देवी, मां दक्षिण काली, मां चण्डी देवी, मां माया देवी समेत माता के मंदिरों में पूजा-अर्चना को लेकर भक्तों का तांता लगा रहा।सुबह से ही मंदिरों में श्रद्दालुओं की भीड़ उमड़ रही है। भीड़ को देखते हुए मंदिरों में विशेष व्यवस्था भी नजर आई। इसके साथ ही घरों में श्रद्धालुओं ने दुर्गा स्त्रोत किया। वहीं कई आश्रमों में शतचंडी यज्ञ भी प्रारंभ हुआ। भक्तों की भीड़ को देखते हुए विशेष मंदिरों में पुलिस बल की व्यवस्था की गई है।

Related Post