Latest News

श्री राम तपस्थल आश्रम ,ब्रह्मपुरी ,तपोवन ,ऋषिकेश में राम जन्मोत्सव का आयोजन


आज राम नवमी के अवसर पर श्री राम तपस्थल आश्रम ,ब्रह्मपुरी ,तपोवन ,ऋषिकेश में राम जन्मोत्सव का आयोजन किया गया प्राचीन राम मंदिर के राम दरबार व्रिग्रह का अभिषेक किया गया|

रिपोर्ट  - allnewsbharat.com

ऋषिकेश ब्रह्मपुरी 10अप्रैल आज राम नवमी के अवसर पर श्री राम तपस्थल आश्रम ,ब्रह्मपुरी ,तपोवन ,ऋषिकेश में राम जन्मोत्सव का आयोजन किया गया प्राचीन राम मंदिर के राम दरबार व्रिग्रह का अभिषेक किया गया | इस अवसर पर आश्रम के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी दयाराम दास महाराज ने कहा कि भगवान राम का जीवन अनुकरणीय है.भगवान राम ने हमेशा मानवता के उत्थान के लिए काम किया उन्होंने कहा कि भगवान राम का जीवन त्याग और तपस्वीमय था. इस अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी दयाराम दास महाराज और ऋषिकेश नगर निगम की मेयर अनिता मंमगई ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित किया मेयर अनिता मंमगई ने कहा कि भगवान राम हम सबके प्रेरणादाई हैं. महंत रवि प्रपन्नाचार्य महाराज ने कहा कि भगवान राम ने हमेशा मर्यादापूर्ण जीवन जिया. पुलिस निरीक्षक मारूत शाह,महंत प्रमोद दास, पंकज शर्मा, राजीव गुप्ता, महंत महावीर दास, पंडित जगदीश पुजारी, स्वामी चक्रपाणि दास, वसन्त शुक्ला , ललित सिंह कटारिया,मोहन खेवडिया और राजकुमार सक्सैना आदि उपस्थित थे|

Related Post