Latest News

जिमनास्टिक एवं ताइक्वांडो प्रतियोगिता सकुशल संपन्न


हरिद्वार में आयोजित जिमनास्टिक एवं ताइक्वांडो का दो दिवसीय चैंपियनशिप सकुशल संपन्न हो गया। जिसमें सेंट जॉर्जेस कॉलेज, मसूरी के खिलाड़ियों ने अंडर-17 के चैंपियनशिप का खिताब हासिल किया। वहीं गायत्री पब्लिक स्कूल, आगरा के खिलाड़ियों ने ओवरऑल चैंपियनशिप में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल जीता।

रिपोर्ट  - allnewsbharat.com

हरिद्वार। हरिद्वार में आयोजित जिमनास्टिक एवं ताइक्वांडो का दो दिवसीय चैंपियनशिप सकुशल संपन्न हो गया। जिसमें सेंट जॉर्जेस कॉलेज, मसूरी के खिलाड़ियों ने अंडर-17 के चैंपियनशिप का खिताब हासिल किया। वहीं गायत्री पब्लिक स्कूल, आगरा के खिलाड़ियों ने ओवरऑल चैंपियनशिप में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल जीता। जबकि सीनियर वर्ग के मेंस एवं बालिका वर्ग में मुजफ्फरनगर के छात्रों का वर्चस्व कायम रहा। चैम्पियनशिप पहली बार भाग लेकर डीएवी सेंटनरी पब्लिक स्कूल और देवभूमि एकेडमी के छात्रों ने भी अपना दमखम दिखाकर वाहवाही लूटी। गौरतलब है कि देवभूमि हरिद्वार आर्यावर्त खेल महासंघ भारत की शाखा आर्यावर्त खेल संघ, उत्तराखंड तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय जिमनास्टिक एवं ताइक्वांडो प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हो गया। आर्यावर्त खेल संघ उत्तराखंड ओर से चैंपियनशिप में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पदक एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक रोहित केसल ने बताया कि भारत सेवाश्रम संघ, आश्रम देवपुरा हरिद्वार मे, आर्यावर्त खेल संघ उत्तराखंड शाखा आर्यावर्त खेल महासंघ भारत की ओर से आयोजित 5 वीं आल इंडिया जिमनास्टिक और ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन किया गया।‌ आयोजन के पहले दिन 8, 10 और 12 वर्ष के खिलाडिय़ों ने जिमनास्टिक और ताइक्वांडो में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वहीं दूसरे दिन सीनियर वर्ग के खिलाड़ियों ने अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि पूरे कार्यक्रम के अक्षय कुमार, शिवम कुमार, अक्षित आर्य, नित्या डबराल, श्रावणी, इशिका, अवनी सिंह ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।‌ उन्होंने कहा किजिसमें सेंट जॉर्जेस कॉलेज, मसूरी के खिलाड़ियों ने अंडर-17 के चैंपियनशिप का खिताब हासिल किया। वहीं गायत्री पब्लिक स्कूल, आगरा के खिलाड़ियों ने ओवरऑल चैंपियनशिप में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल जीता। जबकि सीनियर वर्ग के मेंस एवं बालिका वर्ग में मुजफ्फरनगर के छात्रों का वर्चस्व कायम रहा। उन्होंने कहा कि आयु वर्ग 8 में नित्या डबराल, ईशिका सिंह और अन्वी आहुजा ने फ्लोर एक्सरसाइज में पहले तीन स्थान पर रही।‌बीम बैलेंस में नित्या डबराल, अन्वी आहुजा और ईशिका सिंह पहले, दुसरे व तीसरे स्थान पर रही। आयू वर्ग 10 में फ्लोर एक्सरसाइज में भूमि, रागिनी पहले, अदविका दूसरे और कनक तीसरे स्थान हासिल किया। बीम बैलेंस में रागिनी,कनक पहले, अदविका दूसरे साक्षी तीसरे स्थान पर रही। आयू वर्ग 14 में फ्लोर एक्सरसाइज में इशिका आर्य, अनुष्का, इशिका सिंह, बोल्टिंग में नम्रता सिंह, अनुष्का, प्रियांशी और बीम बैलेंस में अनुष्का, इशिका आर्य, निकुल और नम्रता ने पहले तीन स्थानों पर कब्जा जमाया। इसी प्रकार अंडर-17 के फ्लोर एक्साइज में सावर्णी शर्मा वैष्णवी, जैबा प्रवीण, प्रकृति, वाल्टिंग में जैबा प्रवीण, सावर्णी शर्मा, प्रकृति और वैष्णवी एवं बीम बैलेंस में सावर्णी शर्मा, जेबा प्रवीण और वैष्णवी पहले तीन स्थान पर रही। रोहित केसल ने बताया कि अंडर 10 बॉयज में अक्षित आर्य, यश रुद्रांश, वासु नीलांश ने फ्लोर में। अक्षित आर्य, युवराज, रणवीर ने वाल्टिंग में। तरुण, अक्षित, निलांश|

Related Post