Latest News

मुख्यमंत्री के श्री केदारनाथ व कालीमठ भ्रमण कार्यक्रम को लेकर जिलाधिकारी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए


प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के एक दिवसीय जनपद भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपद स्तरीय अधिकारियों को मुख्यमंत्री के जनपद आगमन से प्रस्थान तक शांति, सुरक्षा व कानून व्यवस्था, यातायात सहित अन्य व्यवस्थाओं को लेकर जिम्मेदारी सौंपते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।

रिपोर्ट  - à¤…ंजना भट्ट घिल्डियाल

रुद्रप्रयाग 25 अप्रैल, 2022, प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के एक दिवसीय जनपद भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपद स्तरीय अधिकारियों को मुख्यमंत्री के जनपद आगमन से प्रस्थान तक शांति, सुरक्षा व कानून व्यवस्था, यातायात सहित अन्य व्यवस्थाओं को लेकर जिम्मेदारी सौंपते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। जनपद के नव आगंतुक जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री के श्री केदारनाथ व कालीमठ के लिए निर्धारित भ्रमण कार्यक्रम को लेकर मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार को अन्य समस्त विभागीय अधिकारियों से आवश्यक समन्वय स्थापित करने सहित मुख्यमंत्री द्वारा की जाने वाली समस्त घोषणाओं को अभिलिखित करने हेतु जिम्मेदारी दी है। इसी तरह योगेंद्र सिंह अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री केदारनाथ विकास प्राधिकरण को मा. मुख्यमंत्री के आगमन से प्रस्थान तक धाम में उपस्थित रहते हुए समस्त व्यवस्थाओं हेतु मजिस्ट्रेट बनाया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. बी. के. शुक्ला को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल में मेडिकल टीम, आॅक्सीजन, कोविड-19 के दृष्टिगत पर्याप्त मास्क, सैनिटाइजर, ब्लड ग्रूप आदि की समुचित व्यवस्था करने, अधिशासी अभियंता डीडीएमए प्रवीण कर्णवाल को हैलीपैड़ के समीप सेफ हाउस तैयार करने व श्री केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों से संबंधित समस्त अभिलेखों सहित उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने विद्युत व्यवस्था सहित वैकल्पिक प्रकाश व जनरेटर हेतु अधिशासी अभियंता विद्युत डी.एस. चैधरी, समुचित पेयजल व्यवस्था हेतु अधिशासी अभियंता जल संस्थान संजय सिंह तथा वीआईपी व वीवीआईपी हेतु भोजन व जलपान व्यवस्था हेतु जीएमवीएन के क्षेत्रीय प्रबंधक सुदर्शन सिंह खत्री को जिम्मेदारी दी है। इसके अलावा हैलीपैड़ स्थलों में एच एवं सेफ हाउस की समुचित व्यवस्था हेतु अधिशासी अभियंता लोनिवि मनोज भट्ट तथा मा. मुख्यमंत्री के जनपद में आगमन से विदाई तक कार्यक्रम स्थलों में मीडिया कर्मियों के साथ आवश्यक समन्वय हेतु जिला सूचना अधिकारी रती लाल को जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने उपरोक्त सभी अधिकारियों से उनसे संबंधित व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Related Post